Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • केदारनाथ धाम 2025: केदारनाथ आपदा के बाद पहली बार संध्या आरती
  • Top Story
  • उत्तराखंड

केदारनाथ धाम 2025: केदारनाथ आपदा के बाद पहली बार संध्या आरती

Shital Sharma May 5, 2025

केदारनाथ धाम में आपदा के बाद संध्या आरती और पुनर्निर्माण

kedarnath dham – sandhya aarti reconstruction 2025 : रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके बाद बड़ी तादाद में श्रद्धालु बाबा केदार के धाम पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों को काफी लाभ मिल रहा है।

kedarnath dham – sandhya aarti reconstruction 2025 : पुनर्निर्माण कार्यों की तेजी

साल 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से धाम में पुनर्निर्माण के कार्य जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों से केदारपुरी की सुंदरता में चार चांद लग रहे हैं, जबकि तीर्थयात्रियों को भी काफी सुविधाएं मिल रही हैं। धाम में पहले श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए कोई स्थान नहीं था, लेकिन अब सरस्वती-मंदाकिनी नदी में संगम घाट का निर्माण किया गया है। देश-विदेश के तीर्थयात्री संगम घाट में स्नान करने के बाद बाबा केदार के दर्शनों के लिए निकल रहे हैं, जबकि संगम का जल अपने घर लेकर भी जा रहे हैं।

kedarnath dham sandhya aarti reconstruction 2025

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य बने आकर्षण का केंद्र

सौंदर्यीकरण श्रद्धालुओं को कर रहे आकर्षित: संगम घाट का निर्माण 15 करोड़ की लागत से हुआ है। इसके अलावा सरस्वती नदी पर नये डिजाइन का पुल बनाया गया है। यह बेहद ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। इस पुल के बनने के बाद तीर्थ यात्रियों को काफी राहत मिली है। 12 करोड़ की लागत से इस पुल को बनाया गया है, जो तीर्थयात्री को आकर्षित भी कर रहा है। धाम में वर्तमान समय में तीर्थ पुरोहितों के भवनों का निर्माण कार्य जारी है। 64 भवनों में से 15 तीर्थ पुरोहितों के भवन बन गए हैं, जबकि पांच बनकर तैयार होने को हैं। इसके अलावा कमान सेंटर, अस्पताल का निर्माण कार्य भी हो चुका है। अस्पताल में चिकित्सकों के लिए रहने की समुचित व्यवस्था हो रही है, जबकि गरुड़चट्टी को जोड़ने वाले पुल का सौंदर्यीकरण कर सुरक्षित किया गया है।

जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे  

धाम में श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए पुनर्निर्माण कार्य तेजी के साथ किए जा रहे हैं। धाम में संगम घाट का निर्माण कार्य होने के बाद तीर्थयात्रियों ने काफी खुशी जताई है, जबकि अराइवल प्लाजा धाम के आकर्षण को बढ़ा रहा है। धाम में बहुत से कार्य इस वर्ष पूरे हो जायेंगे, जिससे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को और भी सुविधाएं मिलेंगी।

अराइवल प्लाजा श्रद्धालुओं की मिटा रहा थकान

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत मंदाकिनी नदी की तरफ 11 भवनों का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। ये ट्रिपल स्टोरी भवन बन रहे हैं, जिनके निचले तल में दुकानें बनाई गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। धाम में अराइवल प्लाजा भी तीर्थयात्रियों को आराम देने का काम कर रहा है। यहां श्रद्धालु कुछ देर बैठकर थकान मिटा रहे हैं, जबकि सेल्फी का भी आनंद ले रहे हैं। धाम में सरस्वती और मंदाकिनी नदी की ओर शौचालयों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। मास्टर प्लान के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य जून माह तक पूरा हो जाएगा।

kedarnath dham sandhya aarti reconstruction 2025

केदारनाथ धाम में संध्या आरती हुई शुरू

केदारनाथ धाम में बीते दिन से संध्या आरती भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से तीर्थ पुरोहितों ने संध्या आरती का आयोजन किया। केदारनाथ धाम में मन्दाकिनी-सरस्वती के संगम घाट का निर्माण किया गया है। केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि संध्या आरती का आयोजन होने से तीर्थ यात्रियों में खुशी देखने को मिल रही है। केदारनाथ आपदा के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब धाम में संध्या आरती शुरू हुई है।

केदारनाथ धाम में आपदा के बाद पहली बार संध्या आरती के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों ने धाम को नया रूप दिया है। श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई सुविधाओं ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया है। चारधाम यात्रा 2025 के लिए प्रस्तुत सभी विवरण और सुविधाओं के बारे में जानने के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।

Raed More:-इजराइल में मिसाइल हमलाः एयर इंडिया का विमान कना पड़ा डायवर्ट 🛬️

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: रेंट एग्रीमेंट से बदला जा सकता है आधार कार्ड में एड्रेस – जानें क्या है नियम 🏠
Next: England Tour 2025: बुमराह की जगह गिल को मिल सकती है Team India की उपकप्तानी?

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.