Kaushambi Short height couple wedding: यूपी के कौशाम्बी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनोखी शादी संपन्न हुई है,इस शादी समारोह में तीन फीट के दूल्हे और ढाई फीट की दुल्हन की शादी कराई गई है,यह अनोखे दुल्हा दुल्हन कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने हुए है।
321 जोड़ो की शादी
भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,इस शादी समारोह में 321 जोड़ो का शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है,जिसमे से 4 अल्पसंख्यक समाज सहित कुल 300 जोड़ों को शादी संपन्न कराई गई है।शादी के दौरान सभी नव विवाहित जोड़ो को शासन द्वारा निर्धारित दहेज का सामान भी दिया गया है।
तीन फीट का दूल्हा, ढाई फीट की दुल्हन
इस शादी समारोह में एक तीन फीट के युवक और ढाई फीट की युवती की भी शादी का रजिस्ट्रेशन किया गया है,युवक जितेंद्र पटेल मुंबई में फ्रूट का काम करता है,वह मुंबई से बुधवार को प्लेन से कौशाम्बी शादी करने आया है, तीन फीट यह युवक जितेंद्र पटेल प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है,वही ढाई फीट की युवती हीरामणि पटेल नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र की रहने वाली है।दोनो के परिजन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के लिए आए हुए है।

Kaushambi Short height couple wedding: मुंबई से आया दूल्हा
दूल्हे के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि वह और उसका भाई मुंबई में रहकर फ्रूट का काम करते है,कुछ दिनों पहले एक डलिया बेचने वाला व्यक्ति हमारे गांव आया हुआ था और उसी दौरान बात बात में चर्चा हुई और एक ऐसी ही छोटे कद की लड़की के बारे में उन्होंने बताया,जिसके बाद हम लोग लड़की के परिजन से बात किए और मुलाकात कर आपस में संबंध तय कर दिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई शादी
नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था,लड़की वालो ने कहा कि हमारे पास इतना व्यवस्था नहीं है कि हम शादी अच्छे से कर सके,जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी का प्रस्ताव दिया,जिसे हम लोगों में स्वीकार कर लिया,और जितेंद्र की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम ने संपन्न करा रहे हैं।

आयमन अहमद की रिपोर्ट
