Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • कौशांबी में 8 साल की बच्ची के साथ रेप: समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिला
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

कौशांबी में 8 साल की बच्ची के साथ रेप: समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिला

himani Shrotiya June 12, 2025
Kaushambi Rape Case: उत्तर प्रदेश के कोशांबी में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रेप की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस मामले में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का एक 8 सदस्यीय डेलिगेशन पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस डेलिगेशन में कानपुर के पूर्व सांसद राजा राम पाल सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। डेलिगेशन ने स्पष्ट किया कि इस घटना की पूरी जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा सके।
सपा डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल
सपा डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

डेलिगेशन के सदस्य और पूर्व सांसद राजा राम पाल ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुरुआत में जो मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई की, वह सही थी। हालांकि, बाद में सत्ता के दबाव में इस मामले को दबाने और गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की गई। राजा राम पाल ने आरोप लगाया कि सही कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जो अपने आप में एक साजिश को उजागर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की, वह अपने पेट पर कुछ लिखकर ऐसा नहीं कर सकता। इसके अलावा, पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य घटना के समय गांव या आसपास मौजूद नहीं था, फिर भी उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Kaushambi Rape Case: सपा की मांग

समाजवादी पार्टी ने इस मामले में न्याय की मांग की है। राजा राम पाल ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो सपा इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने मांग की कि वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और जिन लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया है, उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए। डेलिगेशन ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं को हटाकर उसे रिहा कर दिया, जो सत्ता के दबाव में किया गया। सपा ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को लेकर कोई सियासत नहीं कर रहे हैं, बल्कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आयमन अहमद की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MPL Season 2 Gwalior Cricket: ग्वालियर में आज से क्रिकेट का महासंग्राम, द ग्रेट खली करेंगे उद्घाटन…
Next: राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024: सीएम भजनलाल शर्मा ने की MoUs की समीक्षा

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.