Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • kaushambi police encounter: कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर, 4 करोड़ के कॉपर तार लूट का था मास्टरमाइंड
  • उत्तर प्रदेश

kaushambi police encounter: कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर, 4 करोड़ के कॉपर तार लूट का था मास्टरमाइंड

himani Shrotiya May 18, 2025

kaushambi police encounter: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार देर रात कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी संतोष उर्फ राजू मारा गया। यह वही बदमाश था, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक दिन पहले ट्रेलर ड्राइवर की हत्या कर 4 करोड़ रुपये के कॉपर तार से भरे ट्रेलर को लूट लिया था। इस मुठभेड़ में कोखराज थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसओ) और एक उप निरीक्षक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने संतोष के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है और बाकी फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

4 करोड़ की लूट

घटना की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब गुजरात से प्रयागराज जा रहे एक ट्रेलर के ड्राइवर साबरमल मीणा की संतोष और उसके दो साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने ट्रेलर में लदे करीब 4 करोड़ रुपये कीमत के कॉपर तार समेत ट्रेलर को लूट लिया और ड्राइवर के शव को फेंककर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और मुखबिरों की मदद से बदमाशों का सुराग जुटाया। शनिवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि पांच लोग एक अर्टिका कार में लूटे गए माल की डील करने की योजना बना रहे हैं।

5 आरोपी गिरफ्तार

कोखराज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संतोष ने हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस जब पिस्टल बरामद करने के लिए संतोष को बताए गए स्थान पर ले गई, तो उसने छिपाई गई पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

kaushambi police encounter: SO को आई चोंट

इस मुठभेड़ में कोखराज थाने के SO और एक उप निरीक्षक को भी चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने संतोष के कबूलनामे के आधार पर उसके दो फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने कौशांबी और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, लेकिन साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। पुलिस ने लूटे गए कॉपर तार और ट्रेलर की बरामदगी के लिए भी जांच तेज कर दी है।

बरामदगी

एक अदद ट्रक ट्रेलर 20 चक्का, 21 अदद लकड़ी के बाक्स में काँपर वायर, लूट में इस्तेमाल की गयी एक अदद सफेद रंग की अर्टिगा कार, एक अदद 32 बोर पिस्टल मय मैग्जीन, 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 32 बोर व एक मिस कारतूस 32 बोर।

आयमन अहमद की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘Thug Life’ Trailer Kamal Haasan: कमल हासन का दमदार एक्शन, यमराज से होगी सीधी टक्कर!
Next: Zuber Maulana Arrest: गैंगस्टर जुबेर मौलाना का गुर्गा शरीफ बच्चा गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.