Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Kaushambi Loot: अनाज व्यापारी लूट मामले में 50 हजार का इनामिया बदमाश मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Kaushambi Loot: अनाज व्यापारी लूट मामले में 50 हजार का इनामिया बदमाश मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

himani Shrotiya May 18, 2025

Kaushambi Loot: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 01 अक्टूबर 2022 को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में नेशनल हाइवे पर हुई सनसनीखेज अनाज व्यापारी लूट की घटना में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया बदमाश संजू डोकरे को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। यूपी एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने मुंबई के मलाड इलाके से 16 मई 2025 को संजू डोकरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कौशाम्बी लाया गया, जहां कोखराज थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

अनाज के व्यापारी के साथ लूटपाट

घटना की बात करें तो 01 अक्टूबर 2022 की रात कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में नेशनल हाइवे पर आलू और अनाज के व्यापारी के साथ लूटपाट की वारदात हुई थी। इस मामले में कोखराज थाने में मुकदमा संख्या 599/22 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 394 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन संजू डोकरे समेत कुछ अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Kaushambi Loot: STF की छापेमारी

लंबे समय तक फरार रहने के बाद संजू डोकरे को पकड़ने में यूपी एसटीएफ को सफलता तब मिली, जब मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रयागराज इकाई ने मुंबई के मलाड वेस्ट में नर्सिंग लेन, लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास छापेमारी की। संजू डोकरे, जो महाराष्ट्र के मलाड ईस्ट के बड़ारी पारा का निवासी है, को 16 मई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने उसे मलाड थाने में दाखिल किया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे कौशाम्बी लाया गया।

कौशाम्बी पहुंचने पर कोखराज थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और संजू डोकरे को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब संजू डोकरे की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है ताकि उसके अन्य अपराधों का भी पता लगाया जा सके।

आयमन अहमद की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Amreli Suspicious boat in sea: समुद्र में संदिग्ध नाव ने मचाया हड़कंप, कोस्ट गार्ड और पुलिस अलर्ट, समुद्री क्षेत्र में गश्त तेज
Next: DC vs GT IPL 2025: दिल्ली पर कहर बनकर बरसे साईं और गिल, दिल्ली का टूटा सपना!

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.