Kaushambi human Trafficking: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि माता-पिता ने बिचौलियों के माध्यम से एटा जिले के व्यक्ति को पांच लाख रुपये में बेच दिया। आरोपी उसे लेकर एटा गया और वहां दो दिनों तक बंधक बनाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की।
माता-पिता ने रखने से किया इनकार
16 मार्च को लड़की उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची तो माता-पिता ने उसे रखने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता का दावा है कि वह उस पर खरीदार के पास जाने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद लड़की ओसा में अपनी बुआ के घर चली गई।
Read More: Hardoi CM Yogi and Mamata: हरदोई को 650 करोड़ की सौगात, CM बोले – ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’
शिकायत के बाद करारी पुलिस ने माता-पिता, खरीदार और बिचौलिया के खिलाफ बच्ची की तस्करी, दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
नाबालिक को खाने में दी नींद की दवाई
घटना करारी थाना इलाके की है। FIR के मुताबिक, करारी इलाके की 13 साल की लड़की ने करारी थाने में तहरीर देकर बताया – बिहरोजपुर गांव का रहने वाला कमलेश अक्सर उसके घर आता था। कई बार वह एटा जिले के नगला रामपुर गांव निवासी कर्मवीर यादव को भी साथ लेकर आता था। पीड़िता की मानें तो 14 मार्च 2025 को भी यह दोनों घर आए। उसी दिन शाम को माता-पिता ने खाना दिया। भोजन करने के बाद पीड़िता को नींद और चक्कर आने लगा। इस पर वह सो गई।
दूसरे दिन जब नींद खुली तो खुद को वह कर्मवीर यादव के एटा स्थित घर पर पाया। पीड़िता के मुताबिक पूछने पर कर्मवीर ने बताया कि उसने 5 लाख में माता-पिता से उसको खरीदा है। आरोप है कि दो दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर कर्मवीर ने पीड़िता के साथ दरिंदगी की।
Kaushambi human Trafficking: 5 लाख में बेचा
मामले में DSP अभिषेक सिंह ने बताया – ‘करारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की के द्वारा थाने पर तहरीर दिया गया था की उसके माता पिता ने कुछ पैसा लेकर एटा के किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया है। उस व्यक्ति के द्वारा उसके साथ बंधक बनाकर गलत काम भी किया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।’
बाल कल्याण समिति ने ली बच्ची की जिम्मेदारी
Kaushambi human Trafficking: पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण की कार्यवाई की जा रही है। वहीं, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया – ‘नाबालिग लड़की जो कक्षा 8 में पढ़ती थी। उसकी पढ़ाई बंद करा के किसी दलाल के जरिए उसे एटा जिले के रहने वाले व्यक्ति के हाथ 5 लाख में बेच दिया गया है। चाइल्ड लाइन के जरिए हमने सज्ञान में लिया है। सम्बंधित अधिकारियों को FIR दर्ज करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।और बालिका समिति का काम है उसके प्रोटेक्शन की जिम्मेदारी और एजुकेशन भी कराया जाएगा।’
