Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल…

Hema Gupta June 11, 2025

Katy Perry Concert Viral Video:अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार कैटी पैरी का सिडनी में लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था, जब कैटी मंच में परफॉर्मेंस दे रहीं थी। अचानक एक शख्स  सिक्योरिटी को चकमा देकर मंच पर चढ़ गया और युवक उनके पास पहुंचकर उनके कंधे पर हाथ रखकर डांस करने लगा। यह हरकत देखकर कैटी कुछ क्षणों के लिए असहज हो गईं, लेकिन उन्होंने बेहद प्रोफेशनल अंदाज में स्थिति को संभालते हुए अपना गाना जारी रखा।

Read More: Anaya Bangar Video Viral: अनाया बांगर ने वीडियो शेयर कर लोगों से मांगी राय, वीडियो वायरल…

घटना का वीडियो हुआ वायरल…

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटी पैरी मंच पर परफॉर्म कर रही हैं, तभी एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़कर उनके काफी करीब पहुंच जाता है। वो उनके कंधे पर हाथ रखता है और जोर-जोर से उछलता-कूदता है। इस पर कैटी पीछे हट जाती हैं और कुछ पल के लिए असहज नजर आती हैं।

इसके बाद वह शख्स अकेले डांस करने लगता है। कैटी, जो पूरी तरह से प्रोफेशनल अंदाज में शो को कंट्रोल कर रही थीं, माइक पर कहती हैं –

“दोबारा ऐसा शो कभी नहीं होता, तो बस इसे एंजॉय करिए!”
उनकी यह प्रतिक्रिया लोगों को पसंद आई और काफी तारीफ भी हुई।

Susto em solo australiano! Durante a terceira noite de shows no país, um fã invadiu o palco enquanto Katy Perry se apresentava. Sobre o ocorrido, ela reagiu com bom humor: “Nunca mais vai haver um show como esse, então apenas aproveitem.” pic.twitter.com/89nmG9cPsA

— Portal Katy Perry (@portalkatyperry) June 9, 2025

शक्स को पकड़ने में करनी पड़ी मशक्कत…

सिक्योरिटी को लगी मशक्कत, युवक इधर-उधर भागता रहा
जैसे ही सिक्योरिटी टीम को मंच पर घुसपैठ की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन युवक सिक्योरिटी को चकमा देते हुए स्टेज पर इधर-उधर भागने लगा। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद अंततः उसे काबू में लेकर मंच से उतार दिया गया। इस दौरान दर्शकों में भी हलचल का माहौल बन गया था।

हालांकि, कैटी पैरी ने इस दौरान मंच पर अपनी उपस्थिति बनाए रखी और परफॉर्मेंस को नहीं रोका।

फैंस कर रहे कैटी पैरी की तारीफ…

इस अप्रत्याशित स्थिति को जिस तरह से कैटी पैरी ने मैनेज किया, उसकी हर ओर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें “कूल, प्रोफेशनल और ग्रेसफुल परफॉर्मर” कह रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कोई और होता तो घबरा जाता, लेकिन कैटी ने मुस्कराते हुए पूरे माहौल को संभाल लिया।

निजी जिंदगी भी है सुर्खियों में…

इन दिनों कैटी पैरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर और हॉलीवुड एक्टर ओरलैंडो ब्लूम से अलग होने वाली हैं। दोनों साल 2016 से साथ हैं और 2020 में दोनों को एक बेटी डैजी हुई थी।

हालांकि, पहले 2017 में ब्रेकअप कर लिया था लेकिन फिर इस कपल ने 2019 में सगाई की थी और खबर थी कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे शादी करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कैटी अपने म्यूजिक टूर के खत्म होने के बाद इस ब्रेकअप की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kailaras news: खेरिज सब्जी विक्रेताओं ने की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
Next: 🔴 PM से मुलाकात से पहले मंत्रियों को RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

Related Stories

Toxic Song Out,
  • एंटरटेनमेंट

Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…

Hema Gupta March 2, 2026
Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.