Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Katni news: क्या सिर्फ ‘पागल’ कहने पर.. कोई किसी की जान ले सकता है.. पढ़िए पूरा मामला
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Katni news: क्या सिर्फ ‘पागल’ कहने पर.. कोई किसी की जान ले सकता है.. पढ़िए पूरा मामला

divya mistry September 29, 2025

Katni news: कटनी शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित गायत्री नगर में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां चार युवकों ने एक घर के बाहर बम फेंककर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी।

Katni news
Katni news

Katni news: कहा का है मामला…

इस घटना से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया और लोग भयभीत हो उठे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।यह मामला गायत्री नगर के सोनी का बगीचा इलाके का है।

Katni news: झगड़े की जड़ मोहन जायसवाल

यहां रहने वाले मोहन जायसवाल के घर के पास राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन नामक चार युवक पहुंचे। बताया जा रहा है कि झगड़े की जड़ मोहन जायसवाल को ‘पगला’ कहकर संबोधित करने से शुरू हुई। इस शब्द पर आपत्ति जताने से दोनों पक्षों में बहस हो गई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।

डर के मारे इधर-उधर भागने लगे लोग

गुस्से में आकर इन चारों युवकों ने मोहन के घर के बाहर बम फेंक दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

Katni news: विशाल बेन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मोहन जायसवाल की शिकायत पर राज बेन, राहुल बेन, प्रशांत बेन और विशाल बेन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।

क्रोध में आकर यह खतरनाक कदम उठाया

कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि विवाद ‘पगला’ शब्द के इस्तेमाल से उपजा था। आरोपियों ने क्रोध में आकर यह खतरनाक कदम उठाया।

पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई

पुलिस ने इलाके के निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बॉबी देओल होंगे दिल्ली की लव कुश रामलीला में शामिल,रावण दहन करेंगे
Next: CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बयान पर PCC चीफ बैज ने किया पलटवार, बोले-BJP के नेता बयान बदलने में माहिर

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.