Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Narendra Singh October 29, 2025

Katni Murder Case: कटनी जिले के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने बैंक के सामने उन पर फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद नीलेश रजक को तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल

इस हत्याकांड के कुछ घंटों बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा क्षेत्र से पकड़ा, जहां मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गए। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि जब पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार गोलियां चलीं और दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।

घटना के बाद तनाव और चक्काजाम

मंगलवार सुबह हुई हत्या के बाद हत्या की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी मौके पर पहुंचे। संजय पाठक, जो बिहार चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में थे, उसे रद्द कर तुरंत कटनी पहुंचे। उन्होंने कहा, “पार्टी ने एक अच्छा कार्यकर्ता, समाज ने एक कर्मठ व्यक्ति और मैंने अपना छोटा भाई खो दिया है।”भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कटनी प्रशासन से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए  थे।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर को किया गिरफ्तार,10 अभी भी फरार
Next: ENG vs SA Womens WC 2025: आज सेमीफाइनल की पहली टक्कर, किसके हाथ लगेगा फाइनल का टिकट?

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.