Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kashish Kapoor House Theft: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट के घर से लाखों की चोरी, नौकर ने उड़ाए पैसे!
  • एंटरटेनमेंट

Kashish Kapoor House Theft: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट के घर से लाखों की चोरी, नौकर ने उड़ाए पैसे!

Hema Gupta July 13, 2025

Kashish Kapoor House Theft: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की फेम एक्ट्रेस कशिश कपूर के साथ एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, मुंबई के अंधेरी स्थित उनके फ्लैट से हाउस हेल्पर ₹4.5 लाख लेकर फरार हो गया।

Read More: Ashish Dating Elli AvrRam: क्या डेट कर रहे हैं आशीष और एली? वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस…

मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सचिन 5 महीने से कर रहा था काम…

कशिश कपूर के घर पर सचिन कुमार चौधरी नाम का नौकर पिछले 5 महीनों से काम कर रहा था। वह हर दिन सुबह 11:30 बजे आता था और दोपहर 1 बजे तक चला जाता था।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अलमारी में ₹7 लाख नकद रखे थे। जब उन्होंने 9 जुलाई को अपनी मां को बिहार पैसे भेजने के लिए अलमारी चेक की, तो सिर्फ ₹2.5 लाख ही वहां मौजूद थे। बाकी ₹4.5 लाख गायब मिले।

पैसे गायब मिलने के बाद नौकर भी हुआ लापता…

चोरी का शक होते ही कशिश कपूर ने घर पर मौजूद नौकर से पूछताछ शुरू की। बताया गया कि पूछताछ के दौरान सचिन घबरा गया, और जब उसकी जेब चेक करने की बात आई, तो वह मना कर गया और मौके से ₹50,000 लेकर भाग निकला। इसके बाद से वह फरार है और फोन भी बंद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashish Kapoor (@kashishkapoor302)

चोरी की धाराओं में मामला दर्ज…

कशिश कपूर ने तुरंत अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने IPC की चोरी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम भी आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है।

मॉडलिंग से लेकर ‘बिग बॉस’ तक का सफर…

कशिश कपूर मॉडलिंग और होस्टिंग से करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। बिहार में ‘मिस फैशन आइकन’ का खिताब जीतने के बाद उन्होंने MTV स्प्लिट्सविला 15 में हिस्सा लिया और फिर ‘बिग बॉस 18’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashish Kapoor (@kashishkapoor302)

शो के दौरान वे सलमान खान से बहस को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, हालांकि बाद में उन्होंने माफी भी मांग ली थी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी का सम्मान समारोह
Next: Ind vs Eng U-19 Match: भारत U-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन, आयुष ने जड़ा शतक…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.