Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  •  करूर भगदड़ः विजय की पार्टी से हाईकोर्ट ने कहा ‘माफी तक नहीं मांगी, जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते’
  • देश-विदेश

 करूर भगदड़ः विजय की पार्टी से हाईकोर्ट ने कहा ‘माफी तक नहीं मांगी, जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते’

Shital Sharma October 3, 2025

जब भीड़ बेकाबू हुई और 41 जानें चली गईं- लेकिन कोई माफी तक नहीं आई

vijay-rally-stampede-karur-death-tragedy-2025 

27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देखकर पूरे देश का दिल दहल गया। टीवीके (TVK) के नेता और मशहूर अभिनेता थलापति विजय की रैली में मची भगदड़ ने 41 लोगों की जान ले ली। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि इस मानव त्रासदी के बाद भी न तो विजय सामने आए, और न उनकी पार्टी ने कोई माफी या संवेदना जताई। अब मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया है।

TVK जिम्मेदारी से नहीं बच सकती: हाईकोर्ट

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस एन सेंथिल कुमार की बेंच ने कहा

घटना के बाद TVK पार्टी वहां से चली गई, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। ये लापरवाही नहीं, संवेदनहीनता है। दुनिया ने ये देखा है। आप अपनी आंखें बंद कर लापरवाही से बच नहीं सकते।

हाईकोर्ट ने इस घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसकी अगुवाई IG असरा गर्ग करेंगे। वहीं CBI जांच की मांग वाली याचिकाएं अभी के लिए खारिज कर दी गई हैं।

क्या हुआ था करूर में?

विजय की पार्टी TVK की एक रैली और रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी संकरी गलियों और कमजोर प्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई 41 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बुज़ुर्ग शामिल थे कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी ने कोई बयान तक जारी नहीं किया

Karur Stampede Court Slams Vijays Party TVK

कोर्ट का LIVE मूड-  जिम्मेदारी तय होगी, कोई नहीं बचेगा

कोर्ट ने साफ किया कि सिर्फ आयोजक का नहीं, बल्कि पूरी पार्टी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

 अगर किसी नेता की रैली में मौतें होती हैं, और वह अगली सुबह नए कार्यक्रम में चला जाता है, तो यह कैसा नेतृत्व है?” कोर्ट की तीखी टिप्पणी।

TVK के एक स्थानीय नेता एन सतीश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई।

भविष्य के लिए बड़ा संदेश: SOP जरूरी, वरना कोई रैली नहीं

राज्य सरकार की ओर से अदालत को जानकारी दी गई कि

  जब तक राजनीतिक रैलियों के लिए स्पष्ट SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार नहीं होती, तब तक किसी भी दल को परमिशन नहीं दी जाएगी।

यह फैसला भविष्य में होने वाले राजनीतिक आयोजनों के लिए एक सख्त और जरूरी चेतावनी है।

vijay-rally-stampede-karur-death-tragedy-2025 

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: कैमरा उठाया तो लाठी मिली: पाक प्रेस क्लब पर हमला, जब सच्चाई बोलने की सजा मिली
Next: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव! अब Air India की घरेलू उड़ानें T2 से मिलेंगी

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.