Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Karun Nair Bumrah Controversy: बुमराह से टकराव के बाद करुण नायर ने किया बड़ा खुलासा!
  • IPL 2025
  • Top Story

Karun Nair Bumrah Controversy: बुमराह से टकराव के बाद करुण नायर ने किया बड़ा खुलासा!

Hema Gupta April 14, 2025

Karun Nair Bumrah Controversy: IPL 2025 में अब तक अजेय रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में पहली हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 12 रन से हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। उस बीच करुण नायर का भारतीय टीम और इस समय मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पंगा हो गया था। मैच के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान का करुण नायर का बयान सामने आया है।

Read More: MI vs DC IPL 2025: इस सीजन का पहला मैच हारी दिल्ली, आउट होने पर बुमराह ने बापु को चिढ़ाया

बुमराह से मैदान पर टकराव..

जब करुण नायर बल्लेबाजी कर रहें थे तो पारी के छठे ओवर में रन लेने के दौरान करुण नायर की जसप्रीत बुमराह से टक्कर हो गई। नायर ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन टाइमआउट के दौरान बुमराह कुछ कहते नजर आए जिससे माहौल थोड़ा गरमाया। इसके बाद करुण को मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या से बात करते भी देखा गया। शायद वो इसका क्लेरीफिकेशन दे रहे थे। उस बीच वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मैच के बाद करुण नायर ने बुमराह को लेकर कहा..

जैसे ही मैच खत्म हुआ तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करुण नायर ने कहा कि

“मैं एक फ्लो में खेल रहा था और उसे जारी रखना चाहता था। मुझे पता था कि बुमराह वर्ल्ड के बेस्ट गेंदबाज हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी था। मैंने खुद पर भरोसा रखा और उन्हीं जगहों पर शॉट्स खेले जहाँ मुझे रन बनाने का मौका मिला।”

7 साल बाद आईपीएल में फिफ्टी..

मुंबई टीम से 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए करुण नायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 89 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन उनकी यह शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

आपको बता दें कि करुण नायर के लिए यह मैच खास था क्योंकि उन्होंने साल 2022 के बाद पहली बार आईपीएल में वापसी की और 2017 के बाद पहली फिफ्टी लगाई। लेकिन उनकी मेहनत बेकार गई क्योंकि दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बना सकी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

करुण नायर ने अपने बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि..

“मेरे दिमाग में अभी सिर्फ ये टूर्नामेंट (आईपीएल) चल रहा है। जिस तरह से मैंने इस सीजन प्रदर्शन किया है मैं सिर्फ उसे जारी रखना चाहता हूं। भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैच दर मैच आगे बढ़ने का प्लान है और हर एक दिन नया है। मेरे लिए अभी सबसे महत्वपूर्ण यही है कि जो भी मौका मिले। उसे पूरी तरह से भुना सकूं. बाकी आगे जो भी होगा देखा जाएगा।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: harsha richhariya padyatra : हर्षा रिछारिया की पदयात्रा में मुस्लिम युवती पहुंची
Next: Ladli Behna Yojana 23th Installment : लाडली बहनों को CM का तोहफा

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.