Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kartik Aaryan Pakistan Controversy: कार्तिक आर्यन पाकिस्तानियों के इवेंट से जुड़कर विवादों में फंसे, FWICE ने जताई आपत्ति!
  • एंटरटेनमेंट

Kartik Aaryan Pakistan Controversy: कार्तिक आर्यन पाकिस्तानियों के इवेंट से जुड़कर विवादों में फंसे, FWICE ने जताई आपत्ति!

Hema Gupta August 3, 2025

Kartik Aaryan Pakistan Controversy: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर कार्तिक आर्यन 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले एक स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले थे। इस प्रोग्राम का आयोजन पाकिस्तानी संस्था आगा रेस्टोरेंट एंड केटरिंग द्वारा किया जा रहा है। जैसे ही यह खबर FWICE और AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) के सामने आई तो इस पर सख्त आपत्ति जताई।

Read More: Parineeti 1st date Kapil Show: परिणीति चोपड़ा ने खोले पहली डेट के राज, कहा- हाइट देखकर दिल दे बैठी!

AICWA ने जताई नाराजगी, दिया तीखा बयान…

AICWA द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया कि-

“यह हमारे संज्ञान में आया है कि 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में “आजादी उत्सव- द सेलिब्रेशन ऑफ फ्रीडम” नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी आगा रेस्टोरेंट एंड केटरिंग द्वारा की जा रही है। यह एक पाकिस्तान-आधारित संस्था है, जो शंकत मारेडिया की है। हैरानी की बात यह है कि यह कार्यक्रम भारत और पाकिस्तान, दोनों के स्वतंत्रता दिवस का संयुक्त रूप से उत्सव मनाने के नाम पर आयोजित किया जा रहा है।”

आगे लिखा कि-

“कार्तिक, आप सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं हैं, आप भारत की युवा पीढ़ी, उसकी संस्कृति और उसके गौरव के प्रतिनिधि हैं। इस देश ने आपको सब कुछ दिया है, नाम, शोहरत, दौलत और बेहिसाब प्यार। ऐसे में आपको एक ऐसे कार्यक्रम से जुड़ा देखना, जो उस देश द्वारा आयोजित है जो भारत में आतंकवाद को लगातार समर्थन देता रहा है, हर भारतीय के लिए न सिर्फ निराशाजनक है, बल्कि दिल तोड़ने वाला भी है।”

‘क्या भूल गए पहलगाम और पुलवामा हमले?’

AICWA ने सवाल उठाया कि क्या कार्तिक आर्यन उन भीषण आतंकी हमलों को भूल गए हैं जो पाकिस्तान प्रायोजित थे—जैसे कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या, 26/11 मुंबई हमला, पुलवामा अटैक आदि। एसोसिएशन ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कुछ डॉलर के लिए वे देशभक्ति को भूल गए हैं?

‘देश के जवान क्या सोचेंगे?’

बयान में भारतीय सैनिकों का भी जिक्र किया गया—

“कार्तिक, क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे वीर भारतीय सैनिक, जो पाकिस्तान से देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं, वे कैसा महसूस करेंगे जब वे देखेंगे कि आप उसी देश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परफॉर्म करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य ही भारत को नष्ट करना है? वे सैनिक जो हर दिन अपनी जान की बाजी लगाते हैं ताकि आप स्वतंत्र रह सकें, क्या उनके बलिदान की कोई कीमत नहीं? उनकी भावनाएं आपको माफ नहीं करेंगी। भारत के 1.4 अरब नागरिक भी आपके साथ खड़े नहीं होंगे यदि आपने अपने कुछ डॉलर और विदेशी मंच के लिए अपने देश की मिट्टी से गद्दारी की।”

कार्तिक की टीम की सफाई पर भी सवाल….

कार्तिक की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका इस इवेंट से कोई संबंध नहीं है और आयोजकों से उनके नाम व फोटो हटाने को कहा गया है। लेकिन AICWA ने इस पर भी संदेह जताते हुए कहा कि –

“आपकी टीम ने एक बयान जारी कर यह कहा है कि आपको आगा रेस्टोरेंट के पाकिस्तानी बैकग्राउंड की जानकारी नहीं थी, लेकिन यह मानना बेहद कठिन है कि आपके जैसे कलाकार की अनुमति के बिना, आपके चेहरे वाले आधिकारिक पोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रचारित किए जाएं। इस तरह की “अनदेखी” आपके स्तर के कलाकार के लिए किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।”

‘दिलजीत की राह पर मत चलें’

AICWA ने कहा कि- “कोई भी विदेशी मुद्रा उन लोगों की जान से कीमती नहीं हो सकती, जिन्होंने आपके देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। कार्तिक को दिलजीत दोसांझ जैसी गलती नहीं दोहरानी चाहिए, जिन्होंने बीते समय में पाकिस्तान से जुड़े प्रोजेक्ट्स से खुद को जोड़ा था। उन्होंने अपील की कि कार्तिक सार्वजनिक रूप से इस कार्यक्रम से अलग होने की घोषणा करें।”

“हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप तुरंत “आजादी उत्सव” कार्यक्रम से अपनी भागीदारी वापस लें और यह सार्वजनिक रूप से संकल्प लें कि आप भविष्य में किसी भी पाकिस्तान-प्रायोजित कार्यक्रम, प्रोडक्शन हाउस या फाइनेंसर के साथ कोई सहयोग नहीं करेंगे।

यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। देश देख रहा है। यह वह क्षण है जब आपको तय करना होगा, क्या आप भारत के साथ खड़े होंगे, या उसके दुश्मनों के साथ?”

कार्तिक आर्यन की टीम ने अंतिम रूप से कहा कि –

“कार्तिक आर्यन का इस कार्यक्रम से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कभी इसमें शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। हमने आयोजकों से संपर्क किया है और उनके नाम और तस्वीर वाले सभी प्रचार सामग्री को हटाने का अनुरोध किया है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Leela Sahu’s Village: लीला साहू से मिले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
Next: Sadhvi Pragya Bhopal Congress attack: भोपाल में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा का भव्य स्वागत, कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.