Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • करणी सेना ने कहा, कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।
  • मध्य प्रदेश

करणी सेना ने कहा, कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।

Taruna Samariya November 15, 2025

Karni Sena protest CM House Bhopal : भोपाल में करणी सेना अपनी 10  मांगों को लेकर खुशीलाल ग्राउंड में विशाल क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन का आयोजन कर रही है। सम्मेलन में करणी सेना परिवार से जुड़े हजारों लोग शामिल हुए। करणी सेना के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।

प्रदर्शन के कारण और प्रतिक्रिया

करणी सेना ने अपने मांगपत्र में सामाजिक न्याय, युवाओं को रोजगार, क्षत्रिय समाज के अधिकारों को लेकर कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से उनकी आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है, जो अब विस्फोटक रूप ले चुकी है। प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और आम जनता से संयम बरतने की अपील की है।

EWS आरक्षण

क्रांति सम्मेलन में क्षत्रिय समाज ने EWS आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 20% किए जाने की प्रमुख मांग की। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और अवैध तस्करी व हत्या पर कठोर कानून की मांग की गई। जनसंख्या के अनुपात में विधानसभा, लोकसभा और संगठनात्मक पदों पर उचित जगह मांगी गई। साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग रोकने और गिरफ्तारी केवल जांच के बाद होने का प्रावधान हो, यह मांग भी की गई।

READ MORE :मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया

MSP का मुद्दा उठाया

क्षत्रिय समाज ने स्थायी भर्ती प्रणाली फिर शुरू करने और अग्नि वीरों को स्थायी सेवा और पेंशन देने की मांग भी की। सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी और नुकसान पर पूरा मुआवजा देने का मुद्दा भी उठाया।

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष बोले- भोपाल को नेपाल बना देंगे

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने कहा- हमने सीएम ऑफिस को दोपहर 2 बजे तक किसी अधिकारी को भेजने का अल्टीमेटम दिया था, नहीं तो हम सीएम हाउस कूच करेंगे। उसी क्रम में हम अब ज्ञापन देने सीएम हाउस की ओर जा रहे हैं।

यह आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। हमारी मांग है कि हरदा प्रकरण में कलेक्टर और एसपी को निलंबित किया जाए। अभी यह हमारी विनम्र अपील है, आगे देखिएगा हमें भोपाल को नेपाल बनाने में देर नहीं लगेगी।

करणी सेना का प्रदर्शन

करणी सेना का यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीतिक राजनीति और सामाजिक स्थिति पर भी प्रश्न चिन्ह लगाने वाला है। उनकी इस चेतावनी से सरकार की चिंता बढ़ गई है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी में सामाजिक व राजनीतिक तनाव के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Katni Miraculous Hanuman Temple: हड्डी जोड़ने की अद्भुत मान्यता से देशभर में प्रसिद्ध!
Next: बिहार चुनाव में गड़बड़, 2 हफ्तों में देंगे सबूत..करारी हार के बाद कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.