Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • कर्नाटक: SBI बैंक से ₹21 करोड़ की डकैती, सेना की वर्दी में आए लुटेरे
  • देश-विदेश

कर्नाटक: SBI बैंक से ₹21 करोड़ की डकैती, सेना की वर्दी में आए लुटेरे

Shital Sharma September 18, 2025

20 किलो सोना और कैश लेकर फरार

karnataka sbi bank 21cr. robbery: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार को एक बड़ी बैंक डकैती की घटना सामने आई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक शाखा से लुटेरे 20 किलो सोना और ₹1.04 करोड़ नकद, कुल मिलाकर ₹21 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

karnataka-sbi-bank-robbery-21-crore-gold-cash-loot 

पुलिस के मुताबिक, लुटेरे पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और सेना जैसी वर्दी पहन रखी थी ताकि शक न हो।

डकैती कैसे हुई: 50 मिनट में लुटे बैंक

  • समय: शाम 6:30 बजे से 7:20 बजे के बीच
  • लुटेरे: कुल 5 हथियारबंद लोग 3 अंदर घुसे 2 बाहर पहरा दे रहे थे
  • कार्रवाई:
    • बैंक मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाया गया
    • उनके हाथ-पैर बांधकर धमकाया गया
    • गोलियां चलाने की भी खबर है (हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है)
    • बैंक बंद होने के समय को चुना गया, और गार्ड छुट्टी पर था
    • लूट के बाद लुटेरे बैंक को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए

डकैती में लूटे गए सामान का ब्यौरा

20 किलो सोना – अनुमानित मूल्य ₹20 करोड़ से अधिक, कैश ₹1.04 करोड़ और कुल लूट: ₹21 करोड़ से ज्यादा

महाराष्ट्र भागने की आशंका, पुलिस ने खोज शुरू की

विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण बी. निंबारगी ने बताया कि लुटेरे घटना के बाद महाराष्ट्र की ओर भागे हो सकते हैं। सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी गई है और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।

4 महीने में दूसरी बड़ी बैंक डकैती

इस वारदात से पहले, 25 मई को विजयपुरा जिले के ही माणगुली गांव में केनरा बैंक की शाखा से ₹53 करोड़ की लूट हुई थी। उस केस में 15 आरोपी गिरफ्तार हुए थे जिनसे 39.26 करोड़ का सामान बरामद और 39 किलोग्राम पिघलाया हुआ सोना मिला ₹1.16 करोड़ नकद बरामद किया

sbi bank loot
यूपी के कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट के प्रयास की घटना का मामला सामने आया है। जहां हथियार बंद एक बदमाश ने आज

ड्रामा तब और बढ़ गया था जब जांच में पता चला कि उस डकैती का मास्टरमाइंड बैंक का पूर्व मैनेजर ही था। उसने डुप्लीकेट चाबी बनाकर, CCTV व इलेक्ट्रिक कनेक्शन काटकर वारदात को अंजाम दिया था।

क्या है इस डकैती में खास बात?

  • लुटेरों ने सेना की वर्दी पहनकर पेशेवर तरीके से डकैती की
  • बैंक का सेक्योरिटी गार्ड छुट्टी पर था टाइमिंग चुनी हुई थी
  • बाहरी और भीतरी सुरक्षा दोनों को भेदा गया
  • डकैती के दौरान गोलीबारी से डर का माहौल
  • इससे साफ है कि लुटेरे अंदर की जानकारी और पूरी योजना के साथ आए थे

Read More:- टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती, GST दरों में बदलाव का असर

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi:18 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: NSG कमांडो ने बाड़मेर में दो लोगों के हाथ-पैर काटे: हाईवे पर घेरकर वार किए

Related Stories

जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.