Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Karnataka High Court slams Kamal: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कमल हासन को लगाई फटकार…
  • एंटरटेनमेंट

Karnataka High Court slams Kamal: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कमल हासन को लगाई फटकार…

Hema Gupta June 3, 2025

Karnataka High Court slams Kamal: कर्नाटक हाईकोर्ट ने मशहूर अभिनेता, निर्देशक और नेता कमल हासन को उनकी टिप्पणी के लिए फटकार लगाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि “कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है”। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा – “आपने यह बयान किस आधार पर दिया? क्या आप इतिहासकार या भाषाविद् हैं? आप कमल हासन हों या कोई और, किसी को भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है।” अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून को होगी।

Read More: Nakuul Mehta RCB Viral Statement: ‘RCB जीती तो विराट का बनाऊंगा मंदिर, विजय माल्या का सारा कर्ज चुका दूंगा..!’ – नकुल मेहता

क्या कहा था कमल हासन ने?

कमल हासन ने 24 मई को चेन्नई में अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहा था –
“शिव राजकुमार मेरे परिवार जैसे हैं, इसलिए यहां हैं। मैंने अपनी बात जीवन, संबंध और तमिल से शुरू की। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से निकली है, इसलिए आप भी हमारे ही हिस्से हैं।”

इस बयान को लेकर कर्नाटक में भारी विरोध हुआ। कई कन्नड़ संगठनों ने माफी की मांग की है।

KFCC ने ठग लाइफ की रिलीज पर लगाया बैन…

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने कहा है कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांगते, उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में रिलीज नहीं की जाएगी। इसके जवाब में कमल हासन ने KFCC को पत्र लिखते हुए कहा –

“मुझे दुख है कि मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। यह डॉ. राजकुमार और उनके परिवार के प्रति मेरे स्नेह का प्रतीक था।”

‘एक माफी से सुलझ सकता था मामला..’ – हाईकोर्ट

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दाखिल की। इस पर जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा –
“यह देश भाषा के आधार पर विभाजित हुआ है। जल, जमीन और भाषा नागरिकों की पहचान का हिस्सा हैं। आपके बयान ने अशांति फैलाई है। अगर आप माफी मांग लेते, तो मामला सुलझ जाता।”

‘कोई भाषा किसी दूसरी से पैदा नहीं होती’ – हाईकोर्ट

जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा – “कोई भी भाषा किसी दूसरी भाषा से उत्पन्न नहीं होती। भाषा लोगों की भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान है। 75 साल पहले भी ऐसा ही बयान दिया गया था और तब माफी मांगी गई थी। आप क्यों नहीं मांग सकते?”

दो बार कह चुके हैं – माफी नहीं मांगूंगा

कमल हासन ने दो बार स्पष्ट किया है कि वे माफी नहीं मांगेंगे। 30 मई को चेन्नई में उन्होंने कहा –

“अगर मैं गलत हूं तो माफी मांगूंगा, लेकिन अगर नहीं हूं तो नहीं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, मुझे धमकियों की आदत है।”

28 मई को केरल में उन्होंने कहा था –

“मेरे बयान का उद्देश्य प्रेम था, न कि किसी को ठेस पहुंचाना। इतिहासकारों ने भी यही कहा है कि भाषाएं एक परिवार का हिस्सा हैं। प्यार माफी नहीं मांगेगा।”

भाषा के मुद्दे पर हासन..

कमल हासन पहले भी भाषा के मुद्दे पर मुखर रहे हैं। 21 फरवरी को ट्राई-लैंग्वेज विवाद पर उन्होंने कहा था – “तमिल हमारी सांस्कृतिक पहचान है। लोगों ने इसके लिए अपनी जान दी है। इसके साथ खिलवाड़ न करें।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Nakuul Mehta RCB Viral Statement: ‘RCB जीती तो विराट का बनाऊंगा मंदिर, विजय माल्या का सारा कर्ज चुका दूंगा..!’ – नकुल मेहता
Next: Nitin Gadkari honorary doctorate: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे नितिन गडकरी, मिला डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.