Karnataka Bus catches fire after collision: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार देर रात स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई.. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है.. बता दें की हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए.
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है..

जानकारी के अनुसार, हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ. जब बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी. बस में 30 से ज्यादा यात्री थे.
Karnataka Bus catches fire after collision: टक्कर के बाद बस में तुरंत आग लग गई
लोगों ने बताया कि.. रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई.और टक्कर के बाद बस में तुरंत आग लग गई.

और देर रात होने के चलते उस समय यात्री सो रहे थे. जिस कारण खुद को बचाने का मौका भी नहीं मिला.
हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि.. ज्यादातर यात्रियों ने टिकट ऑनलाइन बुक किए थे. इससे पुलिस को उनके फोन नंबर मिल गए हैं. और उनके परिवार को मामले की जानकारी दी गई है.
Karnataka Bus catches fire after collision: बस के ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

वहीं जब आग लगी तो.. बस के ड्राइवर और क्लीनर बच गए हैं, जबकि ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर की मौत हो गई है.
कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई. घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले में शिरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और दो यात्री गंभीर हैं.
पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई.
चश्मदीद बोला- स्लीपर बस के यात्री बचाने की गुहार लगा रहे थे
हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि, वे एक स्कूल बस में बेंगलुरु से दांडेली के लिए निकले थे. उसी समय यह हादसा हुआ. लॉरी अचानक सड़क पार से आई और स्लीपर बस से टकरा गई.
इस हादसे का एक महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाह
पुलिस का कहना है कि.. स्कूल बस का ड्राइवर इस हादसे का एक महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाह है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा।
