Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Karma Mahotsav 2025: CM साय का अनोखा अंदाज, गले में मांदर डाल जमाया हाथ, बोले- करमा हमारी संस्कृति की आत्मा है
  • छत्तीसगढ़

Karma Mahotsav 2025: CM साय का अनोखा अंदाज, गले में मांदर डाल जमाया हाथ, बोले- करमा हमारी संस्कृति की आत्मा है

Narendra Singh October 20, 2025

सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्राम कण्डोरा में आयोजित सोहरई करमा महोत्सव 2025 में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की.

करमा महोत्सव में लगाई सौगातों की झड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के ग्राम कंडोरा में आयोजित सोहरई करमा महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया. इसके साथ ही ग्राम पंचायत कंडोरा में बनने वाले 50 लाख रुपए के रौतिया भवन का भूमिपूजन भी किया. इतना ही नहीं सीएम साय इस आयोजन में पारंपरिक मांदर भी बजाते दिखे.

आदिवासी समाज के लिए की घोषणा

सीएम साय ने समाज की मांग पर ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और रायपुर में रौतिया भवन पहुंच मार्ग के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने मंच पर वीर शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

करमा महोत्स हमारी सांस्कृतिक गौरव और परंपरा-सीएम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है. यह पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और प्रकृति के प्रति आदर का भाव सिखाता है. उन्होंने कहा कि एकादशी करमा, दशहरा करमा जैसी परंपराएं हमारे समाज की सांस्कृतिक गहराई को दर्शाती हैं.

सामाजिक और आर्थिक विकास की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ाने जैसी योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है. उन्होंने स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर देने के लिए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया.

करमा पूजा में उत्सव का रंग

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान स्थित आमा बगीचा में करमा पूजन किया और करम वृक्ष की डाली की पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने करमा नर्तक दल के साथ मांदर बजाते हुए उत्साहपूर्वक नृत्य किया. उनके परिवारजन भी इस समारोह में उपस्थित थे.

करमा महोत्सव रौतिया समाज की पहचान

सोहरई करमा महोत्सव रौतिया समाज का पारंपरिक पर्व है, जो गोवर्धन पर्व के अवसर पर नए फसल की पूजा के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष ग्राम कण्डोरा में 52 नर्तक दलों ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हिस्सा लिया. रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उल्लास और उत्सव की भावना से भर दिया.

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Diwali blood Sugar Control: मीठा खाते समय अपनाएं ये सावधानियां, दिवाली में ब्लड शुगर रहेगा सुरक्षित!
Next: CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी

Related Stories

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.