Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Karisma Ex Husband Passes Away: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट…
  • एंटरटेनमेंट

Karisma Ex Husband Passes Away: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट…

Hema Gupta June 13, 2025

Karisma Ex Husband Passes Away: सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर एक पोलो मैच खेल रहे थे, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

गले में सूजन के बाद बिगड़ी हालत…

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, मैच के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई, जिससे उनके गले में तेज सूजन हो गई और इस एलर्जिक रिएक्शन ने हार्ट अटैक को ट्रिगर किया। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉलीवुड से करिश्मा से मिलने पहुंचे करीबी सितारे…

संजय कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद करिश्मा कपूर के घर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। और सबसे पहले करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान पहुंचे। देर रात मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर में नजर आईं।

करिश्मा ने 2003 में की थी संजय से शादी…

2003 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी हुई थी, और दोनों के दो बच्चे हैं — बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। उनका एक बेटा अजारियस है, और संजय प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा की भी देखभाल करते थे।

पोलो के दीवाने थे संजय कपूर..

संजय कपूर ने दून स्कूल से पढ़ाई की थी और वे पोलो खेल के बड़े शौकीन थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे। घटना के समय वह ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे।
‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था दुखद ट्वीट..

अपनी मौत से कुछ ही घंटे पहले, संजय कपूर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि-

“अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।”

इस ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद उनके निधन की खबर आई, जिससे सोशल मीडिया पर हैरानी और शोक की लहर दौड़ गई।

Terrible news of the tragic Air India crash in Ahmedabad. My thoughts and prayers are with all the families affected. May they find strength in this difficult hour. 🙏 #planecrash

— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) June 12, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP 11 years: बड़वानी: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता
Next: Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर राजस्थान सीएम समेत कई  दिग्गज नेताओं ने जताया शोक, सभी यात्रियों की सुरक्षा की कामना

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.