Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Karanveer Breaks Silence: पहलगाम हमले पर कविता को लेकर ट्रोलिंग के बाद करणवीर ने तोड़ी चुप्पी…
  • एंटरटेनमेंट

Karanveer Breaks Silence: पहलगाम हमले पर कविता को लेकर ट्रोलिंग के बाद करणवीर ने तोड़ी चुप्पी…

Hema Gupta April 28, 2025

Karanveer Breaks Silence: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसके बाद देशभर में शोक और आक्रोश देखने को मिला, कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। ऐसे में ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा ने भी अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए आतंकी हमले का विरोध और जो मारे गए उनके प्रति संवेदना व्यक्त की थी, जिसके बाद लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे थे। अब इस पर करणवीर ट्रोलर्स को जबाव देते हुए उस कविता का मतलब बताया।

Read More: Navina Bole Accused Sajid: ‘इश्कबाज’ फेम नवीना बोले ने साजिद खान पर लगाएं गंभीर आरोप…

करण ने ट्रोलर्स को दिया जबाव…

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘आंख के बदले आंख लेने से पूरी दुनिया अंधी नहीं होगी, क्योंकि आखिरी में एक इंसान के पास अब भी एक आंख बची रहेगी। हम सब जानते हैं कि वह आखिरी इंसान कौन होगा। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या आप नफरत की इस जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? मेरी उस कविता का असली मतलब यही था।’

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मेरा दिल उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले जिसके वे हकदार हैं, हम डरे नहीं हैं, हम घबराए नहीं हैं।

फिर करणवीर मेहरा सुनील शेट्टी का बोला गया को कोट लिखा कि – “अगली छुट्टी कश्मीर में।”

करणवीर मेहरा ने ये कविता की थी शेयर…

करणवीर ने अपने सोशल मीडिया इस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह हिंदू-मुस्लिम संबंधों पर आशुतोष राणा की लिखी गई एक कविता पढ़ते नजर आ रहें है। पहलगाम अटैक में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताते और शांति संदेश देने की कोशिश की, लेकिन कुछ ने तारीफ की तो वहीं कुछ यूजर्स को ये बिलकुल पसंद नहीं आया।

उन्होंने इस कविता को पढ़ा…

“बांट दिया इस धरती को, क्या चांद सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धाराओं का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आबे जम जम भी पानी है…पंडित भी पिए, मौला भी पीए, तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज, चांद एक, एक हवा में सांस है सबकी..नस्लों का करें जो बंटवारा, रहबर वो कोम का ढोंगी है….”

 

आपको बता दें कि, करण ने जब ये कविता पढ़ी तो उनके चेहरे के हाव भाव के देखकर लोगो को गुस्सा आया कहा ‘कोई ऑडिशन नहीं हो रहा है….’।

Karanvir Mehra Poem on Pahalgam Attack: यूजर्स ने किया ट्रोल…

एक यूजर ने लिखा, ‘थोड़ी संवेदनशीलता दिखाइए! आपकी अपनी सोच हो सकती है। लेकिन जब परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, तब इस तरह की ओवर एक्टिंग दिखाना जरूरी नहीं थी।’

वहीं एक ने लिखा कि- ‘terrorists attack ho gya ,chalo ab ring light lgake irrelevant sympathy lene ka tym aa gya’

एक यूजर ने लिखा कि-, ‘भाई, मैं बीते 6–7 महीनों से तुम्हारा सफर देख रहा हूं, तुम्हें फॉलो कर रहा हूं। और अब तुम ये पोस्ट कर रहे हो? सच में शर्मिंदा किया तुमने’

कुछ यूजर ने की तारीफ…

एक पकिस्तानी यूजर ने लिखा कि-

Well said, Karan🫡 it’s not Muslim vs Hindu or India vs Pakistan it’s about Humanity vs Terrorism. Trust me I am from Pakistan and none of us liked what happened in Kashmir, no innocent should be killed be it the tourists in Pahalgam or people of Palestine. It’s high time we all stand united against genocide and terrorism. Thank you for speaking from both the sides fathering than speaking from Hindu pov. This is why admire you Karan, love from Pakistan🙌🤍

एल्विश ने भी किया था ट्रोल…

एल्विश ने उनकी कविता को पोस्ट करते हुए लिखा था कि- पकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?

Pakistan se vote aaye the kya bhai? https://t.co/lvIFTnRAlk

— Elvish Yadav (@ElvishYadav) April 24, 2025

22 अप्रैल को क्या हुआ..?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार 22 अप्रैल को दोपहर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। वहां कई लोग छुट्टियां मनाने गए थे वो सभी काफी खुश थे, उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी खुशी मौत का मंजर बनने वाला है।

आपको बता दें कि, पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें बड़े बेहरहमी से 27 लोगों को मार दिया गया।इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। मारने के पहले उनसे उनका धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा और मुस्लिम नहीं होने की वजह से उन्हें मार दिया गया और देखते ही देखते खुशी का मंजर मातम में बदल गया।

1. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट ग्रुप TRF (The Resistance Front) ने ली है।
2. फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए।
3. इंटेलिजेंस इनपुट्स के मुताबिक, इस हमले में दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Expelled Pakistani’s: UP में कड़ा एक्शन, CM ने चुन-चुन कर पाकिस्तानियों को निकाला बाहर
Next: वैशाख मास 2025 : परशुराम जयंती से लेकर अपरा एकादशी तक, जानें यहां सही तारीख 🔮

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.