Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Karan Kartik Patch-Up: करण जौहर ने अपने और कार्तिक आर्यन के बीच सुलह पर तोड़ी चुप्पी…
  • एंटरटेनमेंट

Karan Kartik Patch-Up: करण जौहर ने अपने और कार्तिक आर्यन के बीच सुलह पर तोड़ी चुप्पी…

Hema Gupta June 11, 2025

Karan Kartik Patch-Up: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और जाने – माने फिल्ममेकर करण जौहर दोनों ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और ‘नागजिला’ फिल्म में साथ काम कर रहें है। हालांकि एक वक्त था जब दोनों के बीच मतभेद चल रहा था और करण ने कार्तिक को दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया था, साथ ही कहा कि उनके साथ फिर कभी काम न करने की बात कही थी।

Read More: Paresh Hera Pheri 3 Update: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी-3’ में वापसी, पोस्ट में लिखा “हेरा फेरी में तीन हीरो..”!

आपको बता दें कि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने अपने और कार्तिक के सुलह पर खुलकर बात की।

“हमने बात की और चीजें सुलझा लीं” – करण जौहर

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा, “हमें एक-दूसरे से कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन इंडस्ट्री एक छोटा-सा परिवार है। और परिवार में कभी-कभी गिले-शिकवे हो जाते हैं। हमने इंटरनली बातचीत की इसे सुलझाया और हमने पुरानी बातों को भुला दिया।”

करण ने आगे कहा, “कार्तिक बहुत मेहनती है, उसका दर्शकों से गहरा कनेक्शन है और उसे स्क्रिप्ट की गहरी समझ है। इसलिए हमने मिलकर एक नया सफर शुरू किया।”

“अब फोकस कंटेंट और कोलैबरेशन पर है” – करण

करण जौहर ने यह भी कहा कि अब दोनों कलाकार आगे की सोच रहे हैं। “हमारा फोकस अब अच्छी फिल्मों और बेहतर कंटेंट पर है। हमें अतीत की बातों से ज़्यादा भविष्य की संभावनाओं पर ध्यान देना चाहिए।”

क्यों हुआ था झगड़ा? ‘दोस्ताना 2’ से हटाए जाने की वजह…

दोस्ताना 2 की लगभग 20 दिनों की शूटिंग हो चुकी थी, लेकिन फिर अचानक कार्तिक को फिल्म से हटा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक स्क्रिप्ट में बदलाव चाहते थे और शूटिंग डेट्स को लेकर समस्या आ रही थी। साथ ही उन पर “अनप्रोफेशनल” व्यवहार और फीस बढ़ाने के आरोप भी लगे।

सूत्रों ने बताया था कि, धर्मा प्रोडक्शन की ओर से संकेत मिला था कि करण ने कार्तिक के साथ आगे काम न करने का फैसला कर लिया है।

“मिसकम्युनिकेशन था”- कार्तिक आर्यन

2024 में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने पहली बार इस मामले पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “कभी-कभी मिस कम्युनिकेशन हो जाता है। चीजें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाती हैं। मैं उन बातों पर तब भी शांत रहा और आज भी शांत हूं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैं बस अपना काम करता हूं, और जब भी कोई कंट्रोवर्सी होती है, तो मैं चुपचाप काम में लग जाता हूं। मुझे कुछ साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती।”

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो…

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट फिलहाल काफी व्यस्त है। हाल ही में, उन्होंने फिल्म “भूल भुलैया 3” में काम किया। साथ ही, उनकी अगली फिल्म “तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी” है, जो 2026 में रिलीज होगी। इसके अतिरिक्त, कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की एक और रोमांटिक फिल्म में भी काम कर रहे हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन
Next: India Heatwave Alert : 7 दिन में देश का तापमान 13°C तक बढ़ा! अब राहत नहीं, बस पसीना !

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.