Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Karan Johar on Alia Nepotism: आलिया भट्ट को ‘नेपो किड’ कहने वालों को फिल्ममेकर ने बताया मूर्ख!
  • एंटरटेनमेंट

Karan Johar on Alia Nepotism: आलिया भट्ट को ‘नेपो किड’ कहने वालों को फिल्ममेकर ने बताया मूर्ख!

Hema Gupta May 16, 2025

Karan Johar on Alia Nepotism: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो आलिया भट्ट को ‘नेपो किड’ कहकर उनकी प्रतिभा को नकारते हैं। एक इंटरव्यूं में उन्होंने कहा, “क्या आपने ‘हाइवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राज़ी’ और ‘गंगूबाई’ देखी हैं? अगर इन फिल्मों को देखने के बाद भी आप आलिया को ‘नेपो किड’ कहते हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे मूर्ख इंसान हैं और फिर कोई आपकी मदद नहीं कर सकता।”

Read More: Gayatri Hazarika Passed Away: 44 साल की उम्र में सिंगर गायत्री हजारिका का हुआ निधन…

आलिया भट्ट का फिल्मी सफर..

एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हाइवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राज़ी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। इन फिल्मों में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली। आलिया ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित किया कि वह केवल एक स्टार किड नहीं, बल्कि एक सक्षम और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।

करण जौहर का आलिया भट्ट के प्रति समर्थन..

आलिया भट्ट को करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च किया था और वह उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा, “वह पहली इंसान हैं, जिन्हें लेकर मुझे पैरेंटल फीलिंग आई। मैं उससे प्यार करता हूं, और देश जानता है कि वह हमारी सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है।”

नेपो किड’ विवाद: करण जौहर की प्रतिक्रिया..

नेपोटिज्म के आरोपों पर करण जौहर ने कहा, “मैंने कभी इसके लिए माफी नहीं मांगी और न ही मांगूंगा। मुझे जो सही लगेगा, मैं उसे कास्ट करूंगा। यदि वह व्यक्ति इंडस्ट्री में किसी से जुड़ा होता है तो ठीक है। आलिया मेरी बेटी की तरह है। मैं हमेशा सबके सामने उसे प्यार करता रहूंगा।”

करण ने एक इंटरव्यूं में कहा कि…

“मैं स्टार किड्स के टैलेंट में विश्वास जारी रखूंगा। क्या मैं बॉलीवुड की नफरत का चेहरा हूं और अगर हां तो मुझे ये टैग देने के लिए थैंक्यू। लेकिन क्या मैं इसके लायक हूं? मुझे नहीं लगता कि मैं इस टैग के लायक हूं।”

आलिया भट्ट का कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू रद्द

एक्ट्रेस 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में 14 मई को रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली थी, लेकिन फिर वो रेड कार्पेट पर नही उतरीं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण उन्होंने डेब्यू न करने का फैसल लिया कि इस संवेदनशील समय में कांस का हिस्सा बनना उचित नहीं होगा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ranchi Sadar Hospital Blood Cancer Treatment: रांची सदर अस्पताल बना ब्लड कैंसर पीड़ितों की संजीवनी, बच्चों को मिल रही नई जिंदगी
Next: PESA Rules Workshop Ranchi: रांची में पेसा नियमावली पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, सभी सुझावों को नियमावली में समाहित करने पर बनी सहमति

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.