Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kapkapi Movie Review: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का!
  • एंटरटेनमेंट

Kapkapi Movie Review: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का!

Hema Gupta May 23, 2025

Kapkapi Movie Review: 2023 की मलयालम हिट फिल्म ‘रोमांचम’ के हिंदी रीमेक ‘कपकपी’ का निर्देशन संगीथ सिवन ने किया है। ये एक हल्की फुल्की हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर है, जो आपको डराती तो कम है लेकिन हंसाती ज्यादा है। ओरिजनल फिल्म डायरेक्टर जितु मधावन और उनके दोस्तों के रियल लाइफ हॉरर अनुभवों पर आधारित थी। हिंदी वर्जन में देसी टच जोड़ते हुए इसे हॉरर कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया है। ‘कपकपी’ 2 घंटे 18 मिनट लंबी फिल्म है, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Read More: Suniel Shetty Reveals: बेटी अथिया ने एक्टिंग छोड़ने का लिया फैसला!

बेरोजगार दोस्तों, ऊइजा बोर्ड और अनामिका की आत्मा…

फिल्म की कहानी 6 बेरोजगार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक किराए के घर में रहते हैं। ग्रुप का लीडर है मनु (श्रेयस तलपड़े), जो हर मुश्किल का जुगाड़ निकाल लेता है। जब जिंदगी बोरियत से भर जाती है, तो ये दोस्त रोमांच की तलाश में ऊइजा बोर्ड लाते हैं – वो भी कैरम बोर्ड को बदलकर। यहीं से शुरू होता है आत्मा अनामिका से संपर्क और फिर मस्ती और डर की मिक्स जर्नी।

श्रेयस-तुषार की कैमिस्ट्री…

तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की जोड़ी ने एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिलाई। दोनों के बीच की दोस्ताना केमिस्ट्री स्क्रीन पर अच्छी लगती है। सिद्धि इदनानी और सोनिया राठी केवल स्क्रीन फिलर नहीं हैं, बल्कि अपनी कॉमिक टाइमिंग और प्रेजेंस से दर्शकों को इम्प्रेस करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक दिलचस्प है और खासतौर पर इसका बैकग्राउंड साउंड इफेक्ट, जो इसके हॉरर सीन्स को और बाय मनोरंजक बनाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

निर्देशन और स्क्रीनप्ले…

संगीथ सिवन का निर्देशन औसत है। फिल्म में मस्ती और डर के कई मौके होते हुए भी उन्हें पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया। स्क्रीनप्ले कमजोर है – कई सीन अनावश्यक रूप से खींचे गए हैं और डायलॉग्स में वो पंच नहीं हैं जो कॉमेडी को हिट बना सकें। हॉरर और सस्पेंस वाले सीन्स में गहराई की कमी है, जिससे ये पार्ट्स अधूरे और हल्के लगते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट…

अगर आप हल्की-फुल्की हॉरर कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो यह दोस्तों के साथ ‘कपकपी’ एक बार देखी जा सकती है। फिल्म में डर की बजाय मस्ती का तड़का ज्यादा है। श्रेयस-तुषार की जोड़ी और कुछ मजेदार सिचुएशंस हंसी जरूर ला सकते हैं, लेकिन स्क्रीनप्ले की ढीली पकड़ फिल्म को पूरी तरह से बांध नहीं पाती।

अगर आप लॉजिक या इमोशनल गहराई की बजाय सिर्फ एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो ‘कपकपी’ मूवी आपको ठीक लगेगी। और हॉरर देखने वालों को इतना मजा नहीं आएगा।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Sai Meeting : अच्छा काम करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार
Next: BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया ऐलान, पूर्व क्रिकेटर ने दी बधाई…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.