Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kapil Canada Cafe Firing: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, कैप्स कैफे की टीम का बयान वायरल!
  • एंटरटेनमेंट

Kapil Canada Cafe Firing: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, कैप्स कैफे की टीम का बयान वायरल!

Hema Gupta July 11, 2025

Kapil Canada Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे शहर में स्थित उनके नए ओपन हुए ‘कैप्स कैफे’ (Kap’s Cafe) पर बुधवार रात फायरिंग की गई। इस घटना ने कैफे के स्टाफ के साथ दुनियाभर में कपिल शर्मा के फैंस की भी चिंता बढ़ा दी है।

Read More: Salman at Sangeeta Birthday Party: एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान! वीडियो हुआ वायरल…

हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कार के अंदर से फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस हमले के बाद कैफे की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘सपनों पर हमला, लेकिन हम नहीं टूटेंगे’ -कैफे की टीम का बयान

फायरिंग के बाद कैप्स कैफे की टीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक भावुक मैसेज पोस्ट किया। बयान में लिखा गया कि –

“हमने इस कैफे को सिर्फ एक बिजनेस नहीं, बल्कि एक ऐसा कोना बनाने का सपना देखा था जहां लोग कॉफी, बातचीत और गर्मजोशी के साथ जुड़ सकें। लेकिन उस सपने को गोलियों ने चीर दिया। हम सदमे में हैं, पर हार नहीं मानेंगे।”

स्थानीय लोगों और फैंस से मिल रहा है जबरदस्त समर्थन…

इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय और सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के प्रशंसकों ने कैफे के लिए समर्थन जताया। टीम ने आभार जताते हुए कहा कि,

‘आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। आपके संदेश, दुआएं और डायरेक्ट मैसेज में भेजी गई यादें हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। यह कैफे आपके भरोसे से ही बना है, जो हम सब मिलकर बना रहे हैं। आइए हम सभी मिलकर इस तरह की हिंसा के खिलाफ एकजुट हों और कैप्स कैफे को फिर से एक खुशहाल और सुरक्षित जगह बनाएं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kap’s Cafe (@thekapscafe_)

AICWA ने जताई चिंता, भारत सरकार से की अपील…

फायरिंग की घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने गहरी चिंता जताई है। एसोसिएशन ने भारत सरकार से मांग की है कि वह इस मामले पर तुरंत संज्ञान ले और कनाडा के प्रधानमंत्री से कूटनीतिक बातचीत करे।

AICWA का कहना है कि विदेशों में भारतीय कलाकारों की सुरक्षा एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है और किसी भी भारतीय पर आतंकी हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

AICWA की पीएम मोदी से अपील – कपिल की सुरक्षा हो प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से AICWA ने सीधे अपील करते हुए कहा है कि कपिल शर्मा और उनके व्यवसाय को कनाडा में पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। बयान में कहा गया, “यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि भारतीय कलाकारों और उनकी पहचान पर हमला है।”

हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी ने ली…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है, जो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।
वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है। यह हमला एक आतंकी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।

कपिल शर्मा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं…

घटना के बाद कपिल शर्मा की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है। हालांकि, करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस घटना से बहुत आहत और सदमे में हैं। वे फिलहाल कैफे स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता में हैं।

7 जुलाई को हुआ था कैप्स कैफे का उद्घाटन…

आपको बता दें कि, 7 जुलाई 2025 को कपिल शर्मा ने कनाडा में अपने कैफे ‘Kap’s Cafe’ का उद्घाटन किया था। उन्होंने इस बिजनेस को फूड और एंटरटेनमेंट का संयोजन मानते हुए एक नए सपने के रूप में देखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Public Hearing Ludhawai Hanuman Temple: भरतपुर में लुधावई बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित जनसुनवाई, सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Next: Raja Guru Aradhya trailer 2025: अभिनेता राजा गुरु की फिल्म ‘आराध्य’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया में धमाल

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.