Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kapil Sharma 44th Birthday: कपिल शर्मा का 44वॉ बर्थडे आज..
  • एंटरटेनमेंट

Kapil Sharma 44th Birthday: कपिल शर्मा का 44वॉ बर्थडे आज..

Hema Gupta April 2, 2025

Kapil Sharma 44th Birthday: अपनी कॉमेडी से मशहूर हुए कॉमेडी के बदशाह कपिल शर्मा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं, उन्हें बच्चे से लेकर बूढ़ो तक उनके मजाकियां अंदाज को सब पसंद करते हैं। कपिल 2 अप्रैल यानी की आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका कॉमेडियन बनने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने आज जो मुकाम हासिल किया उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा हैं।

Read More: Bhojpuri Song Viral: एक्ट्रेस अनीशा पांडेय ने इस भोजपुरी एक्टर के साथ किया रोमांस…

कम उम्र में कमाने लगे थे पैसे..

कपिल घर की आर्थिक तंगी के चलते टेलीफोन बूथ पर काम करके 500 रु महीना कमाते थे। उसके बाद उन्होंने कपड़े की मील में काम किया और 900 रु महीना कमाया। बता दें कि उनके पिता जितेंद्र कुमार शर्मा पंजाब में पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे, लेकिन फिर भी घर की हालत सही न होने की वजह से वो बचपन में ही काम करने लगे थे। फिर 2004 में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पिता के निधन के बाद उनकी जगह कपिल शर्मा को कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल रही थी, लेकिन उन्होंने यह नौकरी ठुकरा दी।

फिर नौकरी कपिल के बड़े भाई अशोक कुमार शर्मा को मिल गई, जो की पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं।

डिप्रेशन में थे कपिल..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपिल कॉमेडियन किंग बनने के बाद एक समय ऐसा भी था कि जब वो डिप्रेशन और एंजाइटी का शिकार हो गए थे। यहां तक की उनके दिमाग में सुसाइड करने तक का ख्याल तक आने लगा था तब शाहरुख खान ने उनकी काउंसलिंग की थी। उन्होनें एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए कहा था कि- मैंने सुसाइड करने के बारे में सोचा था। मुझे लगा कि ऐसा कोई नहीं है, जिसके साथ मैं अपनी भावनाओं को शेयर कर सकूं।

‘हंसदे हंसादे रवो’ से करियर की शुरुआत..

कपिल ने एमएच 1 के कॉमेडी शो ‘हंसदे हंसादे रवो’ से अपने एटरटेनमेंट के क्षेत्र मे करियर की शुरुआत की थी, कपिल को “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज- 3” से पॉपुलैरिटी मीली थी। इस शो का पहला ऑडिशन अमृतसर में हुआ था, तब वो रिजेक्ट हो गए थे, लेकिन फिर उन्होंने दूसरा ऑडिशन दिल्ली में दिया तब वो सलेक्ट हो गए। और फिर ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3’ के विनर भी बने और उन्होंने 10 लाख रुपए प्राइज मनी जीती थी।

कपिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो..

“किस किस को प्यार करूं” में उनकी लीड भूमिका ने उन्हें और भी ज्यादा लोकप्रियता दिलाई। इस फिल्म के बाद कपिल ने अपने अभिनय और प्रोडक्शन में भी कदम रखा।

2017 में कपिल शर्मा ने फिल्म “फिरंगी” यह एक हास्य-रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें कपिल के अभिनय को सराहा गया, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं हो पाई।

इसके बाद, 2018 में उन्होंने “सन ऑफ मंजीत सिंह” नामक पंजाबी फिल्म का प्रोडक्शन किया, जो एक परिवारिक ड्रामा थी और पंजाबी सिनेमा में अच्छा प्रदर्शन किया।

कपिल शर्मा की फिल्मों के अलावा, उनका टेलीविज़न शो “द कपिल शर्मा शो” भी काफी प्रसिद्ध हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अद्भुत प्रस्तुतिकरण से दर्शकों का दिल जीता। और वो शो अब भी काफी मशहूर है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट..

बताया जा रहा है कि- ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कहानी भी अनुकल्प गोस्वामी ने लिखी है। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान, रतन जैन और गणेश जैन के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभी तक रिलीज की डेट सामने नहीं आई हैं।

2018 में की थी शादी..

कपिल और गिन्नी की मुलाकात कॉलेज डेज में हुई थी. और फिर उनके बीच में प्यार हुआ, शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ से शादी की।

उनके दो बच्चे हैं – एक बेटी और एक बेटा। कॉमेडियन कपिल शर्मा भारत के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले टीवी एक्टर हैं, जो प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये कमाते हैं और उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhojpuri Song Viral: एक्ट्रेस अनीशा पांडेय ने इस भोजपुरी एक्टर के साथ किया रोमांस…
Next: El Clasico Teams Announced: बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच 6 अप्रैल को होगा मुकाबला, दोनों टीमों का हुआ ऐलान..

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.