Kapil React On Music Right Controversy: टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ के होस्ट कपिल शर्मा अकसर अपनी फनी और कॉमेडी के चलते चर्चाओं में बने रहते है। ऐसे में कुछ समय पहले उन पर म्यूजिक राइट्स लेकर केस दर्ज किया गया था। इस पर पहली बार कपिल शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा कि – ‘लाखों के बिल से बचने के लिए अब से वो अपने गाने खुद बनाएंगे।’
नेटफ्लिक्स के इवेंट में पहुंची कपिल शर्मा शो की टीम
हाल ही में नेटफ्लिक्स के इवेंट व्हॉट नेक्स्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें कपिल शर्मा शो की टीम पहुंची। इस दौरान नेटफ्लिक्स ने इवेंट में अपकमिंग सीरीज और फिल्मों की अनाउंसमेंट की, जिसमें द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवा सीजन भी शामिल रहा।

इस दौरान कपिल ने कॉपीराइट केस मामले में मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए कहा कि- ‘अब से सुनील ग्रोवर शो में खुद गाने गाएंगे।’
कपिल शर्मा ने आगे कहा कि-
‘म्यूजिक राइट्स का पंगा बहुत था। किसी का गाना यूज कर लो लाखों का बिल आ जाता था। अब हम अपना ही बनाएंगे। हमारा जहां दिल करेगा हम गाएंगे। मुझे लगता है कि इसी वजह से अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट ले लिया। ये सुनने के बाद।’’
कनाडा कैफे पर हुए हमले पर कपिल का जबाव
इवेंट के दौरान कपिल शर्मा से उनके कनाडा कैफे में फायरिंग को लेकर बात की गई तब उन्होंने कहा कि- ‘आज कल मेरे पीछे एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर पीछे लगे हुए हैं’। फिर उन्होंने कहा ये बयान काट देना।

कुछ समय पहले गाने को लेकर दर्ज हुआ था केस
कॉपीराइट सोसाइटी परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में 12 दिसंबर को शो के खिलाफ कमर्शियल याचिका दायर की थी, याचिका में कहा गया कि, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो के तीसरे सीजन में बिना इजाजत लिए 3 लाइसेंसी गाने का इस्तेमाल किया गया है।
याचिका में ये भी कहा गया था कि, कपिल शर्मा शो के मेकर्स और नेटफ्लिक्स दोनों ने ही इसके लिए कोई इजाजत नहीं ली गई।
PPLकी ओर से दर्ज किया था केस
बॉम्बे हाईकोर्ट में कॉपीराइट सोसाइटी परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) की ओर से यह केस दर्ज किया गया था। कपिल शर्मा के साथ – साथ प्रोडक्शन कंपनियों K9 फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बीइंगयू स्टिडियोज प्राइवेट लिमेटेड पर ये आरोप लगाए थे, कहा गया था कि PPL ने शों में कॉपिराइट वाली साउंड रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
