Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Kantara 2’ Actor Passes Away: एक्टर राकेश पुजारा की 33 की उम्र में निधन…
  • एंटरटेनमेंट

‘Kantara 2’ Actor Passes Away: एक्टर राकेश पुजारा की 33 की उम्र में निधन…

Hema Gupta May 13, 2025

‘Kantara 2’ Actor Passes Away: ‘कांतारा 2’ के अभिनेता राकेश पुजारा का 33 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 11 मई को कर्नाटक के करकला में एक मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Read More: Kangana Ranaut Dance Video: कंगना ने जयपुर में मोर के साथ किया डांस, वीडियो वायरल…

आपको बता दें कि, उडुपी के रहनेवाले थे। उनका अंतिम संस्कार करनाल में किया गया है।

‘Kantara 2’ Actor Passes Away: राकेश पुजारा की फिल्मी यात्रा…

एक्टर ने अपनी पहचान ‘कॉमेडी खिलाड़ीलू’ जैसे शो से बनाई थी। इसके बाद उन्होंने कांतारा 1 और 2 में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, उन्होंने ‘हिटलर कल्याणी’, ‘पेटकम्मी’, ‘अम्मेर पुलिस’, ‘पम्मना द ग्रेट’, ‘उमिल’ और ‘इलोकेल’ जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय क्षमता ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास स्थान दिलाया था।

कांतारा 2 के सेट पर दूसरा हादसा…

राकेश पुजारा की मृत्यु से पहले, 6 मई को कांतारा 2 के अभिनेता एमएफ कपिल की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। वह शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक में सौपर्णिका नदी में तैरने गए थे, जहां तेज बहाव के कारण वह बह गए। फायर डिपार्टमेंट और लोकल प्रशासन ने उनका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उसी दिन शाम को उनका शव नदी में तैरता मिला। कोल्लूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच जारी है।

शूटिंग के दौरान सुरक्षा की आवश्यकता..

इन घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा मानकों की आवश्यकता को उजागर किया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इन हादसों की सख्त जांच की मांग की है और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी से ऐसे हादसे हो सकते हैं।

AICWA ने अपने पोस्ट में लिखा था कि…

अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) केरल के वैकोम के मूसारीथारा निवासी जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल, उम्र 33 वर्ष की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिनकी मृत्यु 6 मई 2025 को दोपहर करीब 3:45 बजे कर्नाटक के कोल्लूर के पास सौपर्णिका नदी के पास फिल्म “कंटारा 2 (चैप्टर-1)” की शूटिंग के दौरान हुई। फिल्म के निर्माता और प्रोडक्शन हाउस के मालिक ऋषभ शेट्टी के अनुसार, मौत का कारण नदी में तैरते समय डूबना बताया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने इस मामले की सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राकेश पुजारा को श्रद्धांजलि…

राकेश पुजारा के निधन पर कांतारा के निर्माता और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “तुमने हमारे दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।” उनकी यह पोस्ट राकेश की याद में एक सच्चे कलाकार के प्रति सम्मान और श्रद्धा को दर्शाती है।

एक्टर की असामयिक मृत्यु ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। उनकी यादें और योगदान हमेशा उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों के दिलों में जीवित रहेंगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kanpur Chaubepur Murder Case: प्रेमी ने की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: Agar Malwa Minor Girl Missing: वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़की लापता, सिस्टम पर उठे सवाल

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.