रिपोर्ट – नम्रता श्रीवास्तव
Kanpur के चकेरी मोड़ स्थित शिव नगर इलाके में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसे और 20 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार घर की पहली मंजिल पर सो रहा था। सुबह चोरी का पता लगने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
चकेरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चकेरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
