Kanpur Maulana child harassment: कानपुर में एक मौलाना ने 8 साल की बच्ची से गंदी हरकत की। बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़े। आरोपी ने भी मौके से भागनमे की कोशिश की तो लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

मौलाना को पीटा
मौलाना को पकड़ने के बाद लोगों ने करीब 50 मीटर तक उसे सड़क पर घसीटा, फिर लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा, और लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा। बच्ची के परिजन मौके पर पहुंची तो बच्ची उनसे लिपटकर रोने लगी। लोगों ने मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।
चॉकलेट के बहाने लेकर गया
बता दे कि रविवार की शाम परिजन बाहर गए हुए थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल (60 साल) ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मौलाना वे बच्ची को जबरदस्ती पकड़ लिया, और कपड़े उतारने लगा। बच्ची ने बताया कि – मैं डर गई थी। उन्हें धक्का देते हुए घर से भागी।

Kanpur Maulana child harassment: बच्ची ने मचाया शोर
बाहर निकलते ही बच्ची ने शोर मचा दिया। घर पर जाकर पापा और मम्मी को इसके बारे में बताया। तभी सभी लोग दौड़कर आए। आरोपी को पकड़कर खींच लिया। घटना की सूचना डायल 112 पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। आरोपी कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर के वह अकेले रहता है।
