Kanpur Murder Suicide News: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक रिटायर फौजी ने अपने 16 साल के बेटे और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वो बाइक से रेल्वे स्टेशन गया और ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। यह मामला पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बखरिया गांव का है।
लाइसेंसी बंदूक से किया डबल मॉर्डर
यह घटना 16 फरवरी सोमवार की है, जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदूक से डबल मॉर्डर किया और बाद में खुद सुसाइड कर लिया।
मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रुप में की गई है।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस जब फौजी के सुसाइड की खबर देने उनके घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई बाहर नहीं आया तो पुलिसवालों ने अंदर जाकर देखा तो वहां 2 लाशें पड़ी हुई हैं। वो लाशें रिटायर्ड फौजी की पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) की थी।

सुबह मिली सुसाइड की खबर
एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- ‘सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई।
लाशें देख लगाया अनुमान
पुलिस ने मंजर देख कर कहा कि- ‘लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।’
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
