kanpur theater ruckus: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव पैलेस परिसर में बने एक थिएटर में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में हंगामा हुआ। एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ से नाराज पिता ने आरोपी युवक को पकड़कर थिएटर के बाहर जमकर पीट दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भीड़ जमा हो गई।

युवती से छेड़छाड़
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म देखने के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने पास बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई तो हंगामा हो गई। हालांकि, हॉल के अंदर की घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन जैसे ही आरोपी बाहर आया, युवती के पिता ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी।
kanpur theater ruckus: आरोपी हिरासत में
मौके पर मौजूद लोगों ने भी हल्की मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ‘छेड़छाड़ की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
