रिपोर्ट – नम्रता श्रीवास्तव
Kanpur के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बिनगवा खुशी गैस एजेंसी के पास एक खेत में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान जीतू कश्यप उर्फ गोलू (पेशे से ट्रक चालक) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
