Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Kankali Mata Mandir Bhopal: इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार, जिसने देखा रह गया हैरान!
  • सनातन

Kankali Mata Mandir Bhopal: इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार, जिसने देखा रह गया हैरान!

Hema Gupta May 8, 2025

Kankali Mata Mandir Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 25 से 30 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के गुदावल गांव में मां कंकाली माता का एक चमत्कारी मंदिर है, यह मंदिर अपने अद्भुत चमत्कारों और ऐतिहासिक महत्व की वजह से प्रसिद्ध है। यह भोपाल की फेमस मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की खास बात यह है, कि यहां विराजमान कंकाली माता की गर्दन 45 डिग्री झुकी रहती है, लेकिन नवरात्रि के समय में माता की गर्दन कुछ समय के लिए सीधी होती है। यह मंदिर तंत्र के देवी के नाम से प्रसिद्ध हैं।

Read More: Story Behind Mata Sita Name: जानिए माता सीता के जन्म और उनके नाम के पीछे की अदभुत कहानी…

नवरात्रि के समय होती है, भक्तो की भीड़..

यह मंदिर नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनता है, जब यहां देवी की मूर्ति की गर्दन कुछ समय के लिए सीधी हो जाती है। लोग इस चमत्कार को देखने के लिए दूर – दूर से आते हैं।

नवरात्रि के दौरान होते हैं विशेष चमत्कार…

कुछ लोगों ने बताया कि, ज्यादातर नवरात्रि के सप्तमी और अष्टमी के दिन देवी की झुकी हुई गर्दन कुछ समय के लिए सीधी हो जाती है। यह चमत्कार भक्तों के लिए एक अद्भुत अनुभव होता है, और माना जाता है कि जो भक्त इस समय देवी की सीधी गर्दन देखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस चमत्कारी घटना की वजह से नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर के स्थापना के पीछे की कहानी…

कई सालो पहले गुदावल गांव के एक निवासी को एक रात देवी कंकाली का स्वप्न आया, जिसमें उन्हें कहा गया कि वे अपनी भूमि पर खुदाई करें। स्वप्न के अनुसार खुदाई करने पर देवी की मूर्ति निकली, जिसके बाद माता की मंदिर बनावाकर उनकी स्थापना कर दी गई। तभी से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है।

मनोकामना पूर्ति की परंपरा…

मंदिर में एक अनूठी परंपरा है, जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं के लिए देवी के दरबार में बंधन बांधते हैं। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं उल्टे हाथ से गोबर का लेप करती हैं, और जब उनकी मनोकामना पूरी होती है, तो वे सीधे हाथ से निशान बनाती हैं। इस परंपरा के कारण मंदिर में हजारों की संख्या में उल्टे और सीधे हाथों के निशान देखे जा सकते हैं।

नवरात्रि के दौरान विशेष आयोजन…

नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें सुबह चार बजे से देवी का श्रृंगार किया जाता है और सुबह छह बजे से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाता है। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो भक्तों की आस्था को और भी प्रगाढ़ करते हैं।

मंदिर का महत्व और श्रद्धालुओं की आस्था…

मां कंकाली माता का मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और देवी के आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर की चमत्कारी घटनाएं और उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इसे एक अद्वितीय स्थल बनाती हैं। यह मंदिर न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्टता और महत्व के लिए जाना जाता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi : 08 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: How to Control Anger: गुस्से की वजह से हो रहें हैं रिश्ते खराब, जानिए गुस्से नियंत्रित करने के उपाय…

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.