Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • कान्हा टाइगर रिजर्व जाने से पहले जान ले नियम: कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन
  • देश-विदेश

कान्हा टाइगर रिजर्व जाने से पहले जान ले नियम: कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन

Narendra Singh December 19, 2025

अगर आप कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं, तो अब मोबाइल फोन साथ ले जाना भूल जाइए। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में कोर पर्यटन जोनों के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के 17 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में लिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन क्षेत्रों में लागू प्रतिबंध

कान्हा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रतिबंध कोर हैबिटेट के सभी पर्यटन जोनों में लागू रहेगा। इसके तहत किसली, कान्हा, मुक्की, सरही, फेन अभ्यारण्यसहित खापा, सिझौरा और खटिया प्रवेश द्वारों पर इस संबंध में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को पहले से जानकारी मिल सके।

पर्यटकों से लेकर गाइड तक, सभी पर नियन नियम

वन विभाग ने साफ किया है कि यह नियम केवल पर्यटकों तक सीमित नहीं है। गाइड, जिप्सी चालक, वाहन मालिक और गाइड एसोसिएशन-सभी को इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है। आदेश के अनुसार,कोर पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लिया गया फैसला

वन विभाग का मानना है कि मोबाइल फोन का उपयोग वन्यजीवों को परेशान करता है जंगल की प्राकृतिक शांति भंग करता है संवेदनशील टाइगर हैबिटेट के लिए खतरा बन सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और बाघों की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया गया है।

पर्यटकों के लिए क्या बदलेगा

न फोटो क्लिकिंग

न वीडियो रिकॉर्डिंग

न कॉल और न सोशल मीडिया

पर्यटकों को केवल प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों के अनुभव पर ध्यान देना होगा। वन विभाग का कहना है कि इससे न केवल वन्यजीवों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी जंगल का वास्तविक और शांत अनुभव मिल सकेगा।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA 5th T20 Match: सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, देखना होगा भारत जीत लेगा सीरीज या होगी बराबरी!
Next: DSP और कारोबारी दीपक टंडन केस में महादेव सट्टा की एंट्री ने बढ़ाई टेंशन

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.