Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kangana’s Shocking Statement: ‘नेहरू अंबेडकर से जलते थे’ – कंगना
  • एंटरटेनमेंट

Kangana’s Shocking Statement: ‘नेहरू अंबेडकर से जलते थे’ – कंगना

Hema Gupta April 15, 2025

Kangana’s Shocking Statement: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानो के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में कंगना ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे वो सुर्खियों में आ गई है, सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर भाषण के दैरान कंगना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से जलन थी। और कहा कि कांग्रेस ने उनका अपमान किया है।

Read More: Kangana Electricity Bill Controversy: कंगना को बिजली विभाग का झटका..

Kangana’s Shocking Statement: कंगना का कांग्रेस पर तीखा प्रहार…

अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करती है और लोगों को गुमराह करती है। आगे आरोप लगाते हुए बोली कि- कांग्रेस ने अब एक नया तरीका अपना लिया है और संविधान की किताब का इस्तेमाल सिर्फ दिखावे के लिए कर रही है।

Kangana On Bollywood: कंगना ने बॉलीवुड को बताया ‘होपलेस प्लेस’ बोली "अच्छे एक्टर्स का करियर बर्बाद करते है!"

“ये लोग बाबा साहेब अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए करते हैं, न कि उनके विचारों को अपनाने के लिए।”

Kangana’s Shocking Statement: “नेहरू को अंबेडकर से थी जलन” – कंगना

कंगना ने आगे सीधे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि – “बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया गया और फिर उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि नेहरू को अंबेडकर की समझ और बुद्धि से जलन होती थी।”

फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की और बोली कि BJP ने डॉ. अंबेडकर को सच्चा और असली सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ अंबेडकर को भारत रत्न दिलवाया, बल्कि उनके जीवन से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण जगहों को पवित्र मानकर उन्हें भगवान जैसा सम्मान दिया।”

सुक्खू सरकार पर कंगना का हमला…

कंगना रनोट, जो वर्तमान में सांसद हैं, ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और आम जनता परेशान है। कंगना ने कहा कि सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं पूरी तरह से ठप हैं। “दिव्यांगों और विधवाओं को उनकी पेंशन नहीं मिल रही है, और गरीब लोग रोज शिकायतें लेकर मेरे पास आ रहे हैं।”

एक और आरोप लगाते हुए कहा कि- राज्य सरकार ने गरीबों की जमीन तक हड़प ली है। “राज्य सरकार के नेता लोगों की परेशानी सुनना तो दूर, उनका फोन तक नहीं उठाते।”

बयानों से विवादों में रहती कंगना..

कंगना जब भी कोई राष्ट्र से जुड़ा मुद्दा होता है, वो अपनी प्रतिक्रिया देने से नही चुकती। वो निडर होकर अपने विचारो को व्यक्त करती है। और कई बार उनके बयानों ने उन्हें विवादो में घेरा है, लेकिन इसके बाद भी वो अपना बेबाक अंदाज नहीं छोड़ती।

साल 2020 में कंगना रनोट के एक बयान की वजह से महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच विवाद शुरु हुआ था, कंगना ने कहा था कि – ‘ मुझे मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को मुंबई छोड़ने की सलाह दी। तभी कंगना ने कहा था कि मैं मुबई आऊंगी जिसको जो उखाड़ना है वो उखाड़ लो।

Kangana Ranaut 39th Birthday: किसानो को बताया था आतंकवादी..

दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के समय कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिलकीस (शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल) और महिंदर कौर दोनों की तस्वीरें एक साथ पोस्ट करते हुए तंज कसते हुए लिखा था कि- ‘ये वही दादी हैं, जिन्हें टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया था….और ये 100 रुपए में उपलब्ध हैं।’

Kangana ranaut controversial post mahatma gandhi

दरअसल, महिंदर पंजाब के किसानों के साथ मार्च करती नजर आ रही थीं। जिसके बाद कंगना ने पोस्ट शेयर कर उन्हें तंज कसा था जिसके चलते मोहाली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया था। बाद में के किसानो के लिए दिए बयान से वो कंगना से नाराज थी।

साल 2021 में एक्ट्रेन एक टीवी शो में आजादी पर बयान देते हुए कहा था किृ- ‘भारत को साल 1947 में भीख में आजादी मिली थी और देश को असली आजादी साल 2014 में मिली।’

2024 में वो बीजेपी से मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल कर मंडी की सांसद बनी। उसके बाद उनके बयानो के चलते भाजपा ने उन्हें चेतावनी दी थी कि भविष्य में ऐसे बयान न दें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: AIIMS Rishikesh Convocation 2025: एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में पहुंचे जेपी नड्डा, किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण
Next: Hardoi CM Yogi and Mamata: हरदोई को 650 करोड़ की सौगात, CM बोले – ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.