Kangana Ranaut Dance Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने अक्सर अपने तीखे बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें एक नाचता हुआ मोर दिखा रहा है, और उसके पीछे कंगना भी मोरनी की तरह नाचती नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Mika Singh KRK Controversy: ‘मिलेगा तो थप्पड़ मारुंगा…’ मीका सिंह की केआरके को चेतावनी!
कंगना मोर के साथ थिरकते आईं नजर..
बीते दिन कंगना ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो जयपुर में रामबाग पैलेस में मोर के पीछे पीछे अपनी कमर को बलखाते हुए नजर आ रही हैं। उसमें उनके आगे – आगे मोर डांस करता नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
वीडियो में आगे..
इसमें कंगना ने कूद – कूदकर कच्ची कैरियां तोड़ते नजर आईं। और इसमें उन्होंने पोज देते हुए कुछ तस्वीरें भी ली और वीडियो में वो काफी खुश नजर आईं। इस वीडियों के कैप्शन में कंगना ने लिखा कि- ‘जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वो है जिंदगी, उम्मीद है कि हम सिर्फ जिएंगे ही नहीं बल्कि जिंदा और जिंदादिल भी बने रहेंगे ♥️।’

कहां का हैं यह वीडियो…
एक्ट्रेस कंगना रनोट दो दिन से जयपुर में थीं। वह पर्सनल कार्यक्रम को अटेंड करने जयपुर गई थी। जयपुर की यादों की वीडियों बनाकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियों में उन्होंने ग्रीन, पीच, व्हाइट कलर के में रंगी रंग बिरंगी साड़ी पहने नजर आ रहीं है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल भी लगा रखा है, जो उनके लुक को काफी कूल और क्लासी बना रहा है।

यूजर ने वीडियो पर दिए रिएक्शन…
लोगों ने कंगना की वीडियो देख उनकी तारीफ की एक ने लिखा कि- ‘Kangana, I’m not sure what to say, but I want you to know that despite the hate you receive from many, you’ve reserved a special place in my heart that’s truly irreplaceable. I never miss a chance to admire you and appreciate your strength, talent, and unwavering conviction. ❤️’, एक ने लिखा कि- ‘Queen of Heart ❤️ Kangana Ranaut meet Queen of Jungle Peacock 🦚’, एक ने लिखा कि- ‘Queen for a reason❤️🔥’, एक ने लिखा कि- ‘शेरनी 🔥🔥।’
कंगना हॉलीवुड में करेंगी डेब्यू…
बॉलीवुड की बिंदास और बेमिसाल अदाकारा कंगना रनौत अब हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। कंगना अपने करियर की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में नजर आएंगी, जो कि एक हॉरर जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म में कंगना के साथ टायलर पोसी (टीनेज वुल्फ फेम) और हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज़ स्टेलोन भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ की शूटिंग इस साल गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू की जाएगी।
