यह देश का पिता नहीं है, यह देश का लाल है: कंगना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य है, भारत मां के ये लाल, नीचे लाल बहादुर शास्त्री की एक तस्वीर है।
आज देशभर में गांधी जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश की जनता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रही है। इस बार कंगना ने राष्ट्रपिता को लाल कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ क्यों कहा जाता था?
सुभाष चंद्र बोस ने सबसे पहले महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ का सम्मान दिया था। उन्होंने गांधी जी को यह उपाधि इसलिए दी क्योंकि वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने देश को एकजुट किया। तब से, उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में सम्मानित किया गया है।

Kangana ranaut controversial post mahatma gandhi
