आरोपियों से मिले 13 लाख का समान
Kamlanagar Police Success: खबर राजधानी भोपाल से है जहां थाना कमलानगर पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बतादें कि पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और तीन मोटरसाइकलें जब्त की हैं। बरामद किए गए सामान की कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

एमडी पायल मोदी का बयान, चिराग पासवान की ताकत का उपयोग कर किया जा रहा परेशान
आरोपी फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी इस्तेमाल करते थे
बतादें कि यह गिरोह जेल से छूटने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपियों ने गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया और दिन के समय घरों के ताले तोड़कर चोरी करते थे।
मुख्य आरोपी कर्नाटक से भोपाल आया था
मामले में मुख्य आरोपी नियाज़ खान, जो कर्नाटक से भोपाल आया था और अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। नियाज़ खान और राजू खत्री पहले भी 3-3 साल जेल में सजा काट चुके हैं।
पुलिस गहन जांच में जुटी
Kamlanagar Police Success: आपको बतादें कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी भोपाल छोड़ने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
