Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kamini Kaushal Death: 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…
  • एंटरटेनमेंट

Kamini Kaushal Death: 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…

Hema Gupta November 14, 2025

Kamini Kaushal Death: हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। वह इंडस्ट्री की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेसेस में शामिल थी। हाल ही में वे लाल सिंह चड्डा और कबीर सिंह जैसी फिल्मों में नजर आई थी, जिससे युवा पीढ़ी भी उन्हें पहचानती थी।

Read More: Dharmendra Hospital Video Leak: धर्मेंद्र का हॉस्पिटल वीडियो लीक करने वाला स्टाफ गिरफ्तार, कई सेलेब्स ने जताई नराजगी…

परिवार ने उनकी मौत के बाद प्राइवेसी की अपील की है।

40 के दशक की सबसे सफल और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस..

कामिनी कौशल का फिल्मी करियर 7 दशकों तक फैला रहा।

1. 1947 और 1948 में वह बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस रहीं।

2. 2022 में उन्हें Outlook India की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सूची में शामिल किया गया।

40 के दशक में उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं थी।

संघर्ष से भरा रहा कामिनी का जीवन..

कामिनी कौशल का जन्म 16 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ। उनके पिता प्रो. शिव कश्यप पंजाब यूनिवर्सिटी में बोटनी के प्रोफेसर थे। उन्हें भारत में ब्रायोलॉजी (काई विज्ञान) का जनक कहा जाता है। उन्होंने पौधों की छह नई प्रजातियों की खोज की थी। कामिनी बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं।

7 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया। और बहुत कम उम्र में उन्होंने आकाशवाणी के लिए कार्यक्रम करना शुरु किया, जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 रुपए मिलते थे। बाद में उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) किया।

फिल्मी सफर की शुरुआत…

1946 में चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म ‘नीचा नगर’ में काम करने का मौका दिया। यही फिल्म उनके शानदार फिल्मी सफर की शुरुआत बनी।

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया—

दो भाई, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी, शबनम, पारस, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान। उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने लगातार फिल्मों में सक्रिय रहकर हर दिल जो प्यार करेगा, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह और लाल सिंह चड्ढा जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया।

बहन की मौत के बाद जीजा से की शादी…

कामिनी कौशल की निजी जिंदगी भी काफी भावनात्मक रही। साल 1948 में उन्होंने बी.एस. सूद से शादी की। लेकिन यह शादी किसी फिल्म की कहानी जैसी थी—

बी.एस. सूद उनकी बड़ी बहन के पति थे। बहन की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद, उनके बच्चों की परवरिश के लिए कामिनी की शादी जीजा जी से करा दी गई।

दिलीप कुमार के साथ पहली मोहब्बत…

कामिनी कौशल फिल्म शहीद में दिलीप कुमार के साथ नजर आईं।
शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दिलीप कुमार उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन— परिवार का विरोध, सामाजिक दबाव और उनकी पहले से शादीशुदा जिंदगी। इन सबके चलते उन्हें यह रिश्ता खत्म करना पड़ा।

कामिनी ने 2014 में कहा था—

“हम दोनों ही बिखर गए थे, लेकिन मैं अपने पति और अपनी दिवंगत बहन को धोखा नहीं दे सकती थी।”

97 साल की उम्र में जीवन का अंतिम अध्याय…

कामिनी कौशल अपने दौर की सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उनकी सादगी, अभिनय और लंबे करियर ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई। उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: नीले ड्रम के बाद अब सूटकेश में पति की लाश
Next: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के तस्कर रेहान खान को गिरफ्तार किया

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.