Kameshwar chaupal : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली
Kameshwar chaupal: अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले और राम जन्मभूमि न्यास के स्थायी सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। बिहार भाजपा ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में कामेश्वर चौपाल की मौत की पुष्टि की।
Kameshwar chaupal : बिहार भाजपा की पोस्ट
इस पोस्ट में बिहार भाजपा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के दौरान पहली ईंट रखने वाले राम जन्मभूमि न्यास के पूर्व पार्षद, दलित नेता, स्थायी सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन एक बड़ा सामाजिक नुकसान है. उन्होंने जीवन भर धार्मिक और सामाजिक कार्य किए। वे मां भारती के सच्चे सपूत थे।
राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे, श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर सामाजिक क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां… pic.twitter.com/95eci6fjDK
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) February 7, 2025
पहले कार सेवक का दर्जा मिला
खबरों के मुताबिक, कामेश्वर चौपाल ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें संघ के पहले कारसेवक का दर्जा भी मिल चुका है। कामेश्वर चौपाल बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। बिहार भाजपा में कामेश्वर चौपाल का कद बहुत बड़ा था। वह अपनी साफ-सुथरी छवि की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। कामेश्वर चौपाल अयोध्या में राम मंदिर को पूरी तरह से समर्पित थे।
