Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kalpana Suicide Attempt: साउथ की सिंगर कल्पना ने की अत्महत्या की कोशिश..
  • एंटरटेनमेंट

Kalpana Suicide Attempt: साउथ की सिंगर कल्पना ने की अत्महत्या की कोशिश..

Hema Gupta March 5, 2025

Kalpana Suicide Attempt: साउथ के मनोरंजन जगत से एक चैकाने वाली खबर सामने आ रही है। साउथ इंडस्ट्री की फेमस तेलुगू सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने मंगलवार देर रात सुसाइड करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि, उन्होंने अपने हैदराबाद स्थित घर में कथित तौर पर नींद की गोलियां खा ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में मिली सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया।

Kalpana Suicide Attempt: रिपोर्ट के अनुसार…

सिंगर की सिक्योरिटी का कहना है कि उनके घर का दरवाजा दो दिनों से बंद था। इसके चलते उन्होंने पड़ोसियों और रेजिडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों को इस मामले की जानकारी दी। एसोसिएशन ने सिंगर के बारे में केपीएचबी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहंचकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और देखा की सिंगर कल्पना बेहोश पड़ी है। पुलिस ने उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कल्पना का अब वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। उनके पति चेन्नई में थे और अब हैदराबाद लौट रहे हैं। गायिका के आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक अज्ञात है।

5 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत..

कल्पना राघवेंद्र ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत महज 5 साल की उम्र में कर दी थी। उन्होंने 2010 में मलयालम रियलिटी शो ‘स्टार सिंगर’ जीतकर अपनी पहचान बनाई। 2013 तक 1,500 ट्रैक रिकॉर्ड किए। अब तक कल्पना देश-विदेश में 3,000 से भी ज्यादा स्टेज परफार्मेंस कर चुकी हैं।

पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई संगीतकारों के साथ काम किया है, जिनमें इलैयाराजा और एआर रहमान जैसे दिग्गजों के साथ भी ये काम कर चुकी हैं।

Kalpana Suicide Attempt: उनके कुछ फेमस गाने..

कल्पना ने तेलुगु में कई बड़ी फिल्मों में गाने गाए हैं। उनके लोकप्रिय ट्रैक में चिरंजीवी अभिनीत ‘इंद्रा’ का ‘अम्मादु अप्पाच्ची नुव्वंतने पिची’ और रवि तेजा अभिनीत ‘वेंकी’ का ‘गोंगुरा थोटा काडा कपू काशा’ शामिल हैं। उनके दोनों ही गाने सुपरहिट रहे हैं और लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया।

उन्होंने आखिरी बार फिल्म केशव चंद्र रामावत, तेलंगाना तेजम के लिए एक ट्रैक गाया था। दिलचस्प बात यह है कि गायिका 1986 में कमल हासन अभिनीत फिल्म पुन्नगई मन्नान में भी एक छोटी भूमिका में दिखाई दी थीं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SP MLA Abu Azmi : सपा विधायक अबू आजमी बजट सत्र से निलंबित
Next: Turmeric Pros And Cons: जानिए हल्दी के फायदे और नुकसान…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.