Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Kali Mata: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा टला: आतिशबाजी की चिंगारी से काली माता की प्रतिमा में लगी आग, वीडियो वायरल
  • मध्य प्रदेश

Kali Mata: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा टला: आतिशबाजी की चिंगारी से काली माता की प्रतिमा में लगी आग, वीडियो वायरल

divya mistry September 23, 2025

Kali Mata: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में देवी महाकाली की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार रात निकाली जा रही इस धार्मिक यात्रा में अचानक देवी प्रतिमा में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ जब आतिशबाजी की एक चिंगारी प्रतिमा की चुनरी पर आकर गिर गई और उसमें आग लग गई।

Kali Mata
Kali Mata

Kali Mata: चुनरी में आग लग गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना पिपरिया के मंगलवार चौराहे पर हुई, जहां शोभायात्रा जैसे ही पहुंची, समिति की ओर से आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी का स्थान प्रतिमा के काफी नजदीक था, इसी दौरान एक चिंगारी उड़ती हुई काली माता की चुनरी पर जा गिरी। देखते ही देखते चुनरी में आग लग गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Kali Mata: प्रतिमा को कुछ हानि जरूर पहुंची

हालांकि गनीमत रही कि मौके पर मौजूद समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कपड़ों और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रतिमा को कुछ हानि जरूर पहुंची है।

Kali Mata: समिति सदस्य दौड़ते हुए आग बुझाने में जुटे नजर आ रहे

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शोभायात्रा के बीच प्रतिमा में आग लगने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। श्रद्धालु और समिति सदस्य दौड़ते हुए आग बुझाने में जुटे नजर आ रहे हैं।

इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आयोजकों को आतिशबाजी जैसी गतिविधियों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों का पालन करना अब और भी जरूरी हो गया है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!
Next: Amit Shah Chhattisgarh visit: 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे अमित शाह

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.