Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Kakoda Health Benefits: स्वादिष्ट ही नहीं, सेहत के लिए रामबाण है यह देसी सब्जी!
  • Lifestyle

Kakoda Health Benefits: स्वादिष्ट ही नहीं, सेहत के लिए रामबाण है यह देसी सब्जी!

Hema Gupta July 22, 2025

Kakoda Health Benefits: ककोड़ा एक हरे रंग की सब्जी है, जो कि मानसून के मौसम में खास तौर पर मिलती है। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। हरे रंग की कांटेदार दिखने वाली यह सब्जी आमतौर पर पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक पाई जाती हैं।

Read More: Tuberculosis Symptoms and Treatment: क्षय रोग क्या है? जानिए कारण, लक्षण और इलाज…

आज हम ककोड़ा सब्जी काने के क्या फायदे है इसके बारें में बताएंगे। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे…

क्या है ककोड़ा?

ककोड़ा को हिंदी में कई नामों से जाना जाता है जैसे झिंगटी, कंटोला, कर्कोटक, मीठा करेला, आदि। अंग्रेजी में इसे Spiny Gourd या Teasel Gourd कहा जाता है। यह एक मौसमी सब्जी है जो मुख्य रूप से जुलाई से सितंबर तक ही बाजार में उपलब्ध रहती है। इसका स्वाद हल्का तीखा, थोड़ा करेला जैसा लेकिन कम कड़वा होता है, जिससे यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।

ककोड़ा में पाए जाने वाले पोषण तत्व…

इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विशेष रूप से ये पोषक तत्व के रुप में विटामिन C, A और B-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर (आंतों के लिए फायदेमंद) और एंटीऑक्सीडेंट्स (रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक) कम कैलोरी और कम फैट के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए भी एक आदर्श सब्जी मानी जाती है।

सेहत से जुड़े प्रमुख फायदे…

डायबिटीज कंट्रोल में सहायक…

ककोड़ा ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में इंसुलिन की क्रियाशीलता को बेहतर बनाते हैं। इसलिए यह सब्जी डायबिटिज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत…

ककोड़ा में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। यह लीवर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाए…

इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। बदलते मौसम में संक्रमण और वायरल बीमारियों से बचने के लिए ककोड़ा का सेवन फायदेमंद रहता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद…

ककोड़ा में विटामिन A और C के अलावा आयरन और ज़िंक भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह त्वचा पर एंटी-एजिंग प्रभाव भी डालता है।

वजन घटाने में सहायक…

कम कैलोरी और हाई फाइबर युक्त यह सब्जी पेट को देर तक भरा रखती है। साथ ही यह चयापचय (Metabolism) को तेज करती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी…

ककोड़ा में फोलेट, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

कैसे करें ककोड़ा का सेवन?

ककोड़ा को कई तरीके से पकाया जा सकता है –

1. भुजिया / सूखी सब्जी – प्याज, लहसुन और मसालों के साथ तला या भुना जाता है।

2. भरवां ककोड़ा – मसालों से भरकर पकाया जाता है।

3. ककोड़ा की सब्जी करी – टमाटर और मसालों के साथ ग्रेवी में बनती है।

4. पकौड़े – बारिश के मौसम में ककोड़े के चटपटे पकौड़े खूब पसंद किए जाते हैं।

इसके बीज भी खाने योग्य होते हैं और इनमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है।

ककोड़ा खाने में बरतें ये सावधानियां…

1. अत्यधिक तले हुए रूप में सेवन से बचें, खासकर डायबिटिक और हाई बीपी वाले मरीज।

2. कच्चे ककोड़ा को खाने से परहेज करें।

3. गर्भवती महिलाएं या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर की सलाह लेकर ही सेवन करें।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Yaseen Ahmed Arrested in Bhopal Drug Case: लव जिहाद आरोपी शरीक मछली का भतीजा यासीन अहमद गिरफ्तार
Next: Avoid these Mistakes on Shivratri: सावन की शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां, शिव जी हो सकते हैं नाराज…

Related Stories

Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
  • Rocky On Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर फरहाना ने जताया दुख, वहीं शोक मनाने वालों पर बरसे रॉकी!
  • भोपाल होली पर रेलवे की व्यवस्था चरमराई, आरक्षित कोचों में भी जनरल यात्रियों की भरमार
  • रतलाम के एक ही परीक्षा कक्ष से टॉप-3 रैंक, आबकारी भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा
  • Pak vs Eng Series Update: ईरान युद्ध की वजह से बढ़ रहीं मुश्किले, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज रद्द!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.