काल भैरव की सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब
Kaal Bhairav Sawari: उज्जैन में बाबा महाकाल के सेनापति बाबा काल भैरव की सवारी प्रजा का हाल जानने के लिए भ्रमण पर निकली. सवारी सेंट्र्ल भेरूगढ़ जेल पहुंची जहां पुलिस ने बाबा काल भैरव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बाबा की अगवानी के लिए जेल गेट पर साज-सज्जा की गई थी. कैदियों ने भी काल भैरव के दर्शन प्राप्त किये.
Read More- Gwalior News: ग्वालियर में 10 रुपये की जलेबी के लिए जंग

बाबा काल भैरव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित श्री काल भैरव मंदिर से बाबा काल भैरव की भव्य सवारी निकाली गई. यह धार्मिक यात्रा शनिवार शाम 4 बजे शुरू हुई, जिसमें उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भगवान काल भैरव की प्रतिमा का पूजन और आरती कर सवारी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया. दोनों अधिकारियों ने बाबा की पालकी को कंधा देकर इस महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत की. वहीं पुलिस बल की टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ आनर दिया.
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
जेलर और कैदियों ने काल भैरव की सवारी की पूजा की.
यात्रा के दौरान बैंड, ढोल, ध्वज, घोड़े और बग्घियों के साथ सशस्त्र पुलिस बल और भक्तों का विशाल समूह बाबा के साथ चला.यह सवारी श्री काल भैरव मंदिर से प्रारंभ होकर जेल चौराहा, माणक चौक, नाका चौराहा और सिद्धवट मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होती है. यात्रा के दौरान बाबा काल भैरव की पालकी जब केंद्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंची तो जेल प्रशासन ने विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया. बाबा की अगवानी के लिए जेल गेट पर साज-सज्जा की गई थी, जहां पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. जेल के कैदियों को भी इस पावन अवसर पर बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
