Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Jyoti Kalash Temple CG: ऐसा अनोखा मंदिर जो मिट्टी के कलश और दियों से है बना!
  • सनातन

Jyoti Kalash Temple CG: ऐसा अनोखा मंदिर जो मिट्टी के कलश और दियों से है बना!

Hema Gupta November 21, 2025

Jyoti Kalash Temple CG: छत्तीसगढ़ अपने सांस्कृतिक , धार्मिक और ऐताहासिक धरोहरों का संगम माना जाता है, यहां कई अनोखे, रहस्यमयी मंदिर है, जो अपने अद्भुत कलाकृतियों और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए काफी प्रसिद्ध है, इनमें से एक ऐसा अनोखा मंदिर है जिसे मिट्टी की कलश से बनाया गया है।

Read More: Unique Shiva Temple of CG: पाली में ऐसा मंदिर जहां गर्भगृह में 3 शिवलिंग एक साथ हैं विराजमान…

कहां है ये मंदिर?

यह मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर धमधा क्षेत्र में है, यहां भगवान हनुमान के भजन भक्तों के कानों में गूंजते है। यहां इतने शोर होने के बाद भी चारों तरफ सकारात्मक वातावरण और शांति की अनुभूति होती है।

इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां पत्थर, सीमेंट किसी का उपयोग नहीं किया गया है।

मंदिर में विराजमान है संकटमोचन

आपने संगमरमर के पत्थर, लकड़ी, पत्थर के कई मंदिर देखे होंने लेकिन यह मिट्टी के कलश और दीये से बना मंदिर है और इस मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर को ज्योति कलश मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि दूर – दूर दूसरे राज्यों से भी भगवान के दर्शन करने आते हैं।

कितनी है मंदिर की लंबाई?

इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 55 फीट है, बताया जाता है कि इस मंदिर को गांव के लोगों ने मिलकर बनाया है। यहां भगवान के दर्शन करने से मात्र से सुकून की अनुभूति होती है। मंदिर की आकृति देखकर श्रद्धालु हैरान रह जाते हैं।

मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त यहां भगवान हनुमान के दर्शन करने आते हैं, उनके सारे कष्ट और उनके जीवन की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।

कलश से बनाने के पीछे का रहस्य

स्थानीय निवासी बताते है क, यहां दिवाली और नवरात्र के समय भक्त खूब दीपक और कलश जलाते थे, और बाद में जब धार्मिक पर्व खत्म हो जाए तो वो मिट्टी के कलश और दियों को नदी में प्रवाहित कर देते थे, जिससे कलश नदी के किनारे आ जाते थे, इससे उसमें लोगों का पैर लगता था, जिससे पूजा सामग्री का अपमान होता था।

इस वजह से गांव के लोगों ने तय किया कि इन कलश को विसर्जित नहीं करेंगे बल्कि इन कलशो का उपयोग मंदिर बनाने में किया जाएगा इससे कलश का इस्तेमाल भी हो जाएगा और यह पू्ज्यनीय भी रहेंगे।

15 साल पुराना यह ज्योति कलश मंदिर…

छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित यह मंदिर लगभग 15 साल पुराना है, इस मंदिर में अब तक लगभग 1.5 लाख ज्योति कलशों का उपयोग किया जा चुका है, यहां लोग छत्तीसगढ़ के अलावा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिसा से भी भक्त दर्शन करने आते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Former Vice President bhopal visit : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल पहुंचे
Next: चिराग और कितना लालची हो सकता है? डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.