JSJB 2.0: बालोद जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने और वर्षा जल संरक्षण के लिए ‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत ‘नीर चेतना अभियान’ की शुरुआत हुई। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित किया।

उन्होंने स्वयं फावड़ा चलाकर श्रमदान किया और ट्रेंच निर्माण की शुरुआत की। इन 5,000 ट्रेंच से भविष्य में लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल सीधे जमीन के भीतर जाएगा।बता दें की पूरे गुण्डरदेही विकासखंड में कुल 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे करीब 1 करोड़ 35 लाख लीटर जल संरक्षण की संभावना जताई जा रही है।
भू-जल स्तर सुधारने का लक्ष्य
JSJB 2.0: गुण्डरदेही विकासखंड वर्तमान में भू-जल की दृष्टि से ‘सेमी-क्रिटिकल जोन’ में आता है। कलेक्टर ने बताया की भविष्य की कल्पना असंभव बताई। इस कार्यक्रम को एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक जनभागीदारी देखी गई। सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
READ MORE: सीएम निवास में बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा
