Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • जोधपुर में रंगसागर गोदाम में आग, दो-तीन करोड़ का नुकसान..10 घंटे तक आग के धमाके
  • राजस्थान

जोधपुर में रंगसागर गोदाम में आग, दो-तीन करोड़ का नुकसान..10 घंटे तक आग के धमाके

himani Shrotiya October 17, 2025

Jodhpur warehouse fire: जोधपुर के लाल पुलिया इलाके में गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे रंगसागर के एक कलर गोदाम में आग लग गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में लोग दहशत में आ गए। विस्फोटक केमिकल से भरी तीन मंजिला बिल्डिंग में आग और धमाके रातभर जारी रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई और धमाके के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

आग की भयावहता

बिल्डिंग के आसपास रहने वाले लोग घबराकर अपनी गाड़ियों में बैठकर भागते नजर आए। घटना के दौरान पास के नेचुरोपैथी सेंटर को खाली कराना पड़ा। लोग रातभर डर के कारण अपने घरों में बंद रहे। आग की लपटें इतनी ऊँची थीं कि शहर के कई हिस्सों से दिखाई दे रही थीं।

चौपासनी रोड पर स्थित इस गोदाम में हजारों की संख्या में पेंट के डिब्बे, थिनर और स्प्रिट जैसे ज्वलनशील केमिकल रखे हुए थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोदाम में दो-तीन करोड़ रुपए का स्टॉक था। ये ज्वलनशील पदार्थ आग की सबसे बड़ी वजह बने।

जोधपुर में रंगसागर गोदाम में आग
जोधपुर में रंगसागर गोदाम में आग

फायर ब्रिगेड और एयरफोर्स की मदद से काबू

जोधपुर फायर ब्रिगेड और एयरफोर्स की टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए रातभर प्रयास किया। कुल 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 200 से ज्यादा चक्कर लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

जहां आग लगी, वहां से लगभग 100 मीटर दूर एक टैंकर में भी ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। इसे देखते हुए फायर ब्रिगेड ने अतिरिक्त सावधानी बरती। फायर टीम ने पानी और भारी मात्रा में फोम का इस्तेमाल किया, तभी जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

सीएफओ चौहान ने बताया कि यह गोदाम अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों से भरा हुआ था, इसलिए आग को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण था। स्काई लैडर से भास्कर टीम ने आग की स्थिति का आकलन किया और फायर ब्रिगेड को मार्गदर्शन दिया।

Jodhpur warehouse fire:आग बुझाने में दिक्कत

रंगसागर बिल्डिंग के पिछले हिस्से में नाला था, जिससे उठती आग की लपटों को बुझाना फायर ब्रिगेड के लिए मुश्किल रहा। दूसरी मंजिल पर रखे पेंट, थिनर और स्प्रिट के डिब्बों में लगातार धमाके होते रहे। आग फैलने की गति इतनी तेज थी कि आसपास के घरों और दुकानों को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवाली के सीजन के चलते गोदाम में स्टॉक सामान्य से अधिक रखा गया था। यही कारण था कि आग इतनी भयानक रूप ले गई।

दो-तीन करोड़ का नुकसान

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, गोदाम में रखे स्टॉक का दो-तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: सिवान विधानसभा चुनाव 2025: देवेश सिंह की नामांकन सभा में पुष्कर सिंह धामी ने किया रोडशो
Next: CG NEWS :कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा,कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सली असली है ?

Related Stories

CM Bhajanlal Holi Celebration
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत

himani Shrotiya March 2, 2026
Gangapur children Death
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता

himani Shrotiya March 2, 2026
Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
  • अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा
  • खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.