Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Jodhpur Independence Day 2025: जोधपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया
  • राजस्थान

Jodhpur Independence Day 2025: जोधपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया

Aditya Mishra August 15, 2025

नेहरू स्टेडियम में राजकीय समारोह, हजारों लोगों ने देखा ऐतिहासिक पल

Jodhpur Independence Day 2025: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए करीब 20,000 लोग पहुंचे। वायुसेना द्वारा पुष्पवर्षा की गई और सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भव्य बना दिया।

read more: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज… हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन… गोली का जवाब गोले से देंगे

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा और संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि देश की उस मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो सम्मान और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि नया भारत जवाब देना जानता है – “हम कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं।”

राज्यपाल ने राजभवन में फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में तिरंगा फहराया और इस मौके पर विद्यार्थियों को उपहार और मिठाई वितरित की। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर आरएसी गारद ने सलामी दी और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

read more: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज… हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्यपाल ने लगाया खेजड़ी का पौधा

Jodhpur Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्यपाल ने खेजड़ी का पौधा रोपित किया। उन्होंने बताया कि यह वृक्ष मरुस्थलीय जलवायु में पनपने के साथ-साथ समृद्धि का भी प्रतीक है। इस मौके पर राजभवन के सचिव, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Independence Day 2025 Celebrity: सेलिब्रिटीज ने तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं….
Next: भोपाल की सड़कों पर दौड़ीं करोड़ों की सुपरकार्स

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.