Jodhaiya Bai Death: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की बैगा जनजाति की प्रसिद्ध चित्रकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जोधइया अम्मा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रविवार शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपने गांव में अंतिम सांस ली।

Jodhaiya Bai Death: जोधइया अम्मा लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज जबलपुर में भी चल रहा था। उन्होंने अपने विशिष्ट चित्रकला शैली से न केवल देश बल्कि विदेशों में भी ख्याति अर्जित की। उनकी कलाकृतियां पारंपरिक बैगा संस्कृति और जीवनशैली को जीवंत रूप में प्रदर्शित करती थीं।
Jodhaiya Bai Death: उनके योगदान को राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया था। जोधइया अम्मा का जाना कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
एक्स कर सीएम ने जताया दुख:

Jodhaiya Bai Death: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोधइया अम्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि मध्यप्रदेश ने ऐसी कलाकार को खो दिया जिन्होंने पूरा जीवन जनजातीय संस्कृति, कला व परंपराओं पर आधारित चित्रकला को देश-विदेश में एक पहचान दिलाई।
