अंचल के लोगों के लिए 30 दिसंबर को रोजगार मेला

MP NEWS: मुरैना शहर के जेके टायर फैक्ट्री में ऐप्रैंटिसशिप पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें युवाओं को 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इसमें पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई डिप्लोमा धारी युवाओं को ही लिया जाएगा।
MP NEWS: 30 दिसंबर को रोजगार मेला
भर्ती 30 दिसंबर 2024 को एक दिवसीय रोजगार और ऐप्रैंटिसशिप मेले में की जाएगी। यह मेला चंबल कॉलोनी स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरियां प्रदान करना है।
MP NEWS: जेके साथ इन कंपनियों में भर्ती
इसके साथ ही इस रोजगार मेले में विभिन्न नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। हर स्तर के शिक्षित बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए कंपनियां सुरक्षा गार्ड, डिप्टी मैनेजर, मशीन ऑपरेटर, ऐप्रैंटिसशिप और मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती करेंगी।
MP NEWS: सुरक्षा गार्ड के लिए चेकमैट सर्विस प्रा.लि.
गुजरात की चेकमैट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कक्षा 10वीं, 12वीं, और ग्रेजुएट योग्यता वाले 20 से 35 वर्ष के युवाओं का चयन करेगी। चयनित युवाओं को सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात किया जाएगा और 19 हजार रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा।
MP NEWS: डिप्टी मैनेजर के लिए नौकरी फाई डॉट कॉम
नौकरी फाई डॉट कॉम, ग्वालियर ग्रेजुएट योग्यताधारी 18 से 35 वर्ष के युवाओं का चयन डिप्टी मैनेजर पद के लिए करेगी। इस पद पर युवाओं को 18,000 रुपए से 29,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा।
MP NEWS: पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. में मैनेजर पद
ग्वालियर की पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कक्षा 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों का चयन मैनेजर पद के लिए करेगी। 18 से 35 वर्ष के चयनित उम्मीदवारों को 8,000 से 28,000 रुपए का वेतन मिलेगा।
MP NEWS: मशीन ऑपरेटर पद के लिए डिक्सोन टेक्नोलॉजी
नोएडा की डिक्सोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मशीन ऑपरेटर के पद पर 10वीं, 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का चयन करेगी। इस पद के लिए 18 से 26 वर्ष तक के युवा योग्य होंगे और उन्हें 10,871 रुपए से 11,772 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
